थाने से सौ मीटर दूर बार बार लग रहा वाहनों का जाम

Jharda Traffic Jam 15122021

झारड़ा, अग्निपथ। शादी के सीजन में इन दिनों नगर की यातायात व्यवस्था अस्त व्यस्त है। गणेश चौक वाला क्षेत्र ज्यादा प्रभावित होने लगा है।

कोरोना कालखण्ड के दौरान निजी वाहनों का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। वर्तमान में आमजन बस के के बजाए अपने निजी दो व चार पहिया वाहन का आवागमन के लिए ज्यादा उपयोग करने लगे हैं।

ऐसे में नगर की संकरी गलियां और बढ़ता बाजार भी बिगड़ते यातायात समस्या को बढ़ावा दे रहा है। परिणामस्वरूप बार-बार जाम लगना आम बात सी होने लगी है। सबसे बड़ी बात गौर करने की है कि महज 100 मीटर दूर पर ही पुलिस थाना होने के बाद यह हाल है।

उक्त क्षेत्र में शासकीय चिकित्सालय, राष्ट्रीयकृत बैंक, विद्यालय, नागरिक सुविधा केंद्र होने के साथ ही बाजार का मुख्य केंद्रबिन्दु भी है। ऐसे में कभी कोई प्रसूता या गंभीर बीमारी के रोगी का वाहन जाम में फंस गया तो स्थिति कितनी भयावह होगी। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी को इस पर ध्यान देना चाहिए। साथी अपना मातहतों को मार्गदर्शन देकर यातायात सुदृढ करते हुए हुए आमजन को राहत प्रदान करना चाहिए।

Next Post

मुख्यमंत्री जी परिवार पालने के लिए किडनी बेचने की अनुमति दें

Wed Dec 15 , 2021
दिव्यांग बैनर लगाकर धरने पर बैठा देवास, अग्निपथ। शहर के इटावा निवासी एक हाथ व एक पैर से लाचार अधेड़ व्यक्ति संतोष सोनी बुधवार दोपहर को ए बी रोड पर स्थित मंडुक पुष्कर स्थित धरना स्थल पर बैठ गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आर्थिक सहायता की गुहार लगाते हुए […]
Dewas Divyang Dharna 15122021