भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पंजाब कांग्रेस सरकार का विरोध एवं पुतला दहन

bjp 6jann

उज्जैन, अग्निपथ। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा के साथ कांग्रेस द्वारा किये गए खिलवाड़ के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के आव्हान पर किसान मोर्चा नगर जिला उज्जैन द्वारा टावर चौक पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया गया ।

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा नगर महामंत्री विशाल राजोरिया, किसान मोर्चा नगर जिला अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति केसर सिंह पटेल, चेतन चौधरी, आजाद चौरसिया, प्रकाश सिंह कीर, ओम प्रकाश मोहने, पुष्कर यादव, अभिषेक सेंगर, राजू पटेल, मंगलेश जैसवाल, कमल अंजना, संजू माली, गणेश वर्मा, संजय शर्मा, पप्पू सिंह राठौड़, मांगू पहलवान, संजू माली, संजय चौधरी, शुभम परमार, भारत सिंह राठौर, राजेश चौहान, अशोक सोलंकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

तत्काल प्रभाव से पंजाब सरकार बर्खास्त करे : कुतुब फातेमी

प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले को ओवर ब्रिज पर रोकने जैसी शर्मनाक घटना पंजाब की कांग्रेस सरकार के कुशासन में घटी हैं । इसकी कुतुब फातेमी ने निंदा की हैं। केंद्रीय हुकूमत को तुरंत फ़ैसला लेकर पंजाब की तथाकथित कांग्रेसी सरकार को बर्ख़ास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए । उक्त मांग उज्जैन के पूर्व पार्षद हाजी मुल्ला क़ुतुब फातेमी, मुर्तज़ा ताहेरी ग्लासवाला,मुस्तफ़ा रौनक़ होज़ेफा ताजपुरवाला, मुर्तज़ा राज घी वाला ने की है।

Next Post

कोरोना से ऐसी सुरक्षा व्यवस्था: सैनिटाइजर बोतल गेट पर घंटों खाली लगी रही

Thu Jan 6 , 2022
महाकालेश्वर मंदिर में अधिकारी बेपरवाह, दो बार फोन करने के बाद भी नहीं की गई व्यवस्था उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश सहित विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन को तो आए लेकिन यहां पर कोरोना से बचाव के लिए मंदिर प्रशासन ने कोई भी व्यवस्था […]
Empty sainitizer bottle