मरमट बने कार्यवाहक शहर अध्यक्ष

surendra marmat congress ujjain 28 05 22

उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया की नियुक्ति के तुरंत बाद कार्यवाहक शहर अध्यक्ष की नियुक्ति भी कर दी है। कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में सुरेन्द्र मरमट को जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस में ऐसा लग रहा है कि युवाओं को तवज्जो दी जाने लगी है। शहर अध्यक्ष के रूप में रवि भदौरिया की नियुक्ति के बाद युवाओं में काफी जोश देखा गया था। इसी जोश को देखते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सुरेन्द्र मरमट को कार्यवाहक शहर अध्यक्ष बनाया है। सुरेन्द्र मरमट की छबि साफ-सुथरी है। वह बैरवा समाज से आते हैं।

नूरी खान की महत्वपूर्ण भूमिका

श्री मरमट की इस नियुक्ति में कांग्रेस नेत्री नूरी खान की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। नूरी खान इन दिनों कमलनाथ गुट से जुड़ी हुई हैं। श्री मरमट की नियुक्ति के आदेश अकेले मात्र निकले हैं, इससे इस बात को और वजन मिल रहा है।

सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश

राजनीतिक जानकार बता रहे हैं कि कांग्रेस ने इस माध्यम से सामाजिक समीकरण साधने की भी कोशिश की है। रवि भदौरिया की नियुक्ति से राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व नजर आ रहा है, वहीं सुरेन्द्र मरमट के माध्यम से बैरवा समाज को साधने की कोशिश की गई है। आने वाले नगर निगम चुनाव में बैरवा समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। एक लंबे समय से महापौर बैरवा समाज से ही आ रहा है।

Next Post

शराबी युवक की लट्ठ मारकर पड़ोसी ने की हत्या

Sat May 28 , 2022
मामला दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार उज्जैन, अग्निपथ। घर के सामने खड़े होकर पड़ोसी की पत्नी को गाली दे रहे शराबी युवक की पति ने लट्ठ मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ घंटे बाद हत्या करने वाले को हिरासत में ले लिया। पानबिहार चौकी प्रभारी राहुल चौहान ने […]