पीएचई से 11 कर्मचारी सेवानिवृत्त, समारोहपूर्वक बिदाई दी

ujjain phe ritierment 31 05 22

उज्जैन, अग्निपथ। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) संधारण खंड एवं खंड से 11 कर्मचारियों का मंगलवार को रिटायरमेंट हुआ। सेवानिवृत कर्मचारी गोपाल शर्मा, भेरूलाल चौहान, रामलाल, राजाराम, मोहनलाल चेनाजी, बद्रीलाल प्रजापत, मोहन पांचाल, चंपालाल, श्यामलाल ,जगदीश ड्राइवर हैं।

मंगलवार को रिटायरमेंट कार्यक्रम उपखंड के सहायक यंत्री मनोज खरात की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव दिलीप चौहान ने किया। आभार दिलीप नवधाने ने माना। अपने उदबोधन में श्री खरात ने कहा कि विभाग में अनुभवी कर्मचारी की कमी होती जा रही है शासन को शीघ्र ही नई नियुक्ति पर बैन खोलना चाहिए। दिन पर दिन आबादी के हिसाब से लाइन टंकियों का भार बढ़ता जा रहा है एवं कर्मचारियों की कमी होती जा रही है। इस अवसर पर प्रहलाद मेहर, आशीष जाधव, राजेंद्र वेद, रमेश मालवीय, अशोक राव, शंकर लाल राठौर, सेवाराम सोलंकी, अशोक वर्मा,अनिल जैन, मनोज तेकाम, गौरव शर्मा, शुभम राठौड़ सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।

नगर निगम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बिदाई

nagar nigam retierment 31 05 22

नगर निगम से मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को विभाग द्वारा समारोहपूर्वक बिदाई दी गई।

मंगलवार को यहां से राजपाल सिंह पिता बिशनसिंह चंद्रावत सहायक वर्ग-03 राजस्व विभाग (अन्यकर), राजेन्द्र पिता पुरुषोत्तम अमीन सहायक वर्ग-03, पेंशन शाखा, बसंत पिता बाबूराव गागुर्डे सहायक वर्ग-03, शिल्पज्ञ विभाग, कृष्णाबाई पति हरीश सफाई संरक्षक स्वास्थ्य विभाग, छोटीबाई पिता नंद किशोर सफाई संरक्षक स्वास्थ्य विभाग, ऋतु पति देवीसिंह यादव भृत्य विधि विभाग, प्रहलाद पिता सिद्धूजी माली उद्यान विभाग सेवानिवृत्त हुए हैं।

इनका सम्मान एवं बिदाई समारोह कर्मचारी संघ के संरक्षक रामचन्द्र कोरट एवं अपर आयुक्त आदित्य नागर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन जनसंपर्क अधिकारी सुनील जैन ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारीगण एवं कर्मचारी संघ के सदस्य उपस्थित रहें।

Next Post

बेटे-बहू से परेशान वृद्ध ने दी जान

Tue May 31 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। बेटे-बहू से परेशान वृद्ध ने जहर खा लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले जांच के लिये महिदपुर भेजा है। माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि निजी अस्पताल में ार्ती हाकम पिता गणपतसिंह (70) निवासी ग्राम चितावद महिदपुर […]