पत्नी की दूसरी शादी से तनावग्रस्त बडऩगर के युवक ने जान दी

कागज पर लिखा- मेरे मरने के बाद इस नंबर पर खबर कर देना…

इंदौर/उज्जैन। इंदौर में एक नौकरीपेशा की पत्नी उसे छोड़ गई और दूसरी शादी कर ली। इससे तनाव में आए युवक ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में आधार कार्ड पर एक नंबर लिखकर कहा, मेरी मौत की खबर इस नंबर पर दे देना। पुलिस ने जब उस नंबर पर फोन लगाया तो वह उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2018 में बडऩगर के उमेश की शादी उज्जैन की रेणु से हुई। दोनों के बीच एक साल बाद ही विवाद होने लगे। तब रेणु अपने मायके आ गई और कुछ समय बाद परिवार वालों ने पिछले दिनों रेणु की दूसरी जगह शादी करा दी। इस बीच उमेश इंदौर आकर नौकरी करने लगा। शादी के पहले रेणु उमेश पर घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज करा चुकी है।

पिता काम से लौटे तो बेटे को फंदे पर लटका देखा

एसआई एमएस टैगोर के मुताबिक नेहरू नगर की गली नंबर 5 में रहने वाले उमेश उर्फ मुन्ना (35) पुत्र यशराज चावडें ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। सुबह उसके पिता काम से बाहर गए थे। दोपहर में वापस आए तो उन्होंने बेटे को कमरे में फंदे पर लटके देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि मेरे मरने के बाद उक्त नंबर पर आत्महत्या की जानकारी दे दी जाए।

बडऩगर से आया था घर, पत्नी की मिली थी दूसरी शादी की खबर

परिवार ने बातचीत में बताया कि उमेश बडऩगर में दुकान पर काम करता था। करीब एक माह पहले पत्नी रेणु की दूसरी शादी की जानकारी मिली थी। इसके बाद से वह तनाव में था। वह बडऩगर से इंदौर आ गया। उसके बाद उसे लगातार नौकरी के लिए आने के लिये कॉल आते रहे, लेकिन वह वापस नहीं गया। उमेश के परिवार में उसका एक बड़ा और एक छोटा भाई व बहन है। सभी एक ही घर में साथ में रहते थे।

शादी के एक साल बाद ही हो गए थे अलग

पुलिस के मुताबिक रेणु के माता-पिता उज्जैन के रहने वाले थे। उमेश से उसकी शादी 2018 में हुई थी। शादी के एक साल बाद ही 2019 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद पत्नी वापस नहीं आई। 2020 में रेणु ने उमेश पर घरेलू हिंसा का केस लगा दिया था। जिसके बाद से दोनों की दूरी और बढ़ गई थी।

Next Post

नगर निगम में कार्यपालन यंत्री का सरेंडर, इस्तीफा दिया

Thu Jun 2 , 2022
माहौल देखकर जांचो से घबरा गए कार्यपालन यंत्री दोराया उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम में पिछले लगभग एक महीने से जिस तरह का माहौल बना हुआ है, उससे घबराकर एक कार्यपालन यंत्री ने तो सरेंडर ही कर दिया है। गुरूवार को उन्होंने अपनी एक महीने की तनख्वाह जमा कराई, गाड़ी और […]
नगर निगम