एक घंटे से अधिक हुई बारिश ने शहर के कई इलाकों को किया जलमग्न

ujjain railway station in mansoon 05 07 22

नाली का गंदा पानी लोगों को घरों में घुसा, पोलिंग बूथों के हाल भी बेहाल

उज्जैन, अग्निपथ। मंगलवार की दोपहर हुई जोरदार बारिश ने शहर के कई इलाकों को पानी-पानी कर दिया। एक घंटे से अधिक हुई बारिश ने 2 इंच से अधिक का आंकड़ा पार कर दिया था। मानसून के इस दौर में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में आज मतदान के दिन यदि इसी तरह की बारिश हो जाती है तो राजनीतिक दलों की परेशानी बढ़ जाएगी। बारिश के इस दौर में शहर की सडक़ों के साथ ही कई कालोनियों में गंदे नाले का पानी भर गया।

मतदान केंद्र के बाहर जमा बारिश का पानी।
मतदान केंद्र के बाहर जमा बारिश का पानी।

मंगलवार की दोपहर हुई 1 घंटे से अधिक हुई बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। बारिश के पानी ने समस्या भी खड़ी कर दी। टाटा के अधूरे काम के चलते सडक़ों की हालत यह है कि बारिश के पहले दौर में ही तालाब बन गई। नगरीय निकाय चुनाव का मतदान आज बुधवार को सुबह 7 बजे से शुरू होगा। ऐसे में प्रशासन के चिंता बढ़ा दी है। कारण है कि कई स्थानों पर मतदान केंद्र ऐसी जगह बने हैं जहां बारिश के बाद तालाब की स्थिति बन गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से कई मतदान केंद्रों पर कीचड़ की समस्या को लेकर भराव करवाने के साथ मोरम डलवाई गई है।

इधर तेज बारिश से कई क्षेत्रों में सडक़ों पर जलजमाव हो गया। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहरवासियों ने बताया कि नीलगंगा क्षेत्र में 1 घंटे की बारिश ने ही हाल बेहाल कर दिया। अगर बारिश 2 से 3 घंटे हुई होती तो लोगों के घरों में पानी घुस जाता। निचले इलाकों में आज तक इसका निराकरण नहीं हो सका है।

शहर के कई चौराहे बन गए तालाब

बारिश के दिनों में शिप्रा नदी के किनारे बसे शहर के कई इलाके और गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। जिससे निपटने में आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रख जिला प्रशासन ने तैयारी तो कर ली है लेकिन शहरी क्षेत्र में कुछ ऐसे ही हालात हैं। जहां घरों में पानी घुसना आम बात है। इसका स्थाई समाधान आज तक नहीं हो पाया है। शहर के मुख्य चौराहों में तीन बत्ती चौराहा, नई सडक़, नीलगंगा चौराहा, निकास चौराहा, ढांचा भवन, बहादुरगंज व अन्य कई जगह पर आज भी सडक़ों पर जमा गंदा पानी आसपास के घरों में घुस गया। 2 दिन पहले हुई बारिश के दौरान कई मतदान केंद्रों के बाहर पानी जमा हो गया था। जिस पर अब मिट्टी व मुरम डाल दी गई है।

2 इंच से अधिक बारिश

दोपहर में हुई बारिश ने जोरदार बरसते हुए शहर 2 इंच से अधिक का आंकड़ा दर्ज कराया है। इस दौरान 52.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं दिन का अधिकतम तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। पारा 4.6 डिग्री गिरकर 26 पर पहुंच गया। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट दर्ज नहीं हुई है। पारा 24.6 डिग्री से गिरकर 24.5 डिग्री पर आ गया।

Next Post

दो घंटे में 66 एमएम बारिश दर्ज, दर्जनों पेड़ धराशायी, यातायात बाधित

Tue Jul 5 , 2022
ग्रेसिम और नपाकर्मियों के रेस्क्यू के बाद बिरलाग्राम जनसेवा मार्ग खुला नागदा, अग्निपथ। मंगलवार की दोपहर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली की गडगड़़ाहट के साथ झमाझम बारिश से जीवन अस्तव्यस्त कर दिया। आधा दर्जन से अधिक टापरियों के चद्दर उडक़र चली गई, एक मकान की छह गिरने से […]
nagda baarish