शिव मंदिर में मुस्लिम युवक कर रहा था अश्लील हरकतें

महिलाओं ने वीडियो बनाया, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा

इंदौर, अग्निपथ। शिव मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने पकड़ा है। बदमाश गर्भगृह में बैठकर अश्लील हरकतें करता था। महिलाओं पर भद्दे कमेंट्स भी करता था। परेशान महिलाओं ने उसके वीडियो बना लिए। वीडियो के साथ उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद से शिकायत की। पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया है। मामला इंदौर के संयोगितागंज क्षेत्र का है।

संयागितागंज थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी महिलाओं ने क्षेत्रीय पार्षद मनीष मामा से इस मामले की शिकायत की। महिलाओं ने बताया कि सलीम नामक बदमाश शिव मंदिर के गर्भगृह में बैठा रहता है। वहां कई बार वह अपने कपड़े उतार लेता है। इसके बाद अश्लील हरकतें करने लगता है। इसके चलते कई महिलाओं ने मंदिर आना ही बंद कर दिया। तब कुछ महिलाओं ने ऐसी हरकतों का वीडियो बना लिया। यह वीडियो महिलाओं ने पार्षद मनीष मामा को सौंपा। मनीष मामा ने महिलाओं के साथ संयोगितागंज पुलिस को शिकायत की।

टीआई तहजीब काजी ने बताया कि शिकायत के बाद बदमाश सलीम को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। उस पर रासुका की कार्रवाई की गई है। सलीम आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर पहले से आपराधिक स दर्ज हैं। पुलिस ने शनिवार देर रात बदमाश को पकड़ लिया। रविवार को स्थानीय रहवासियों को जैसे ही गिरफ्तारी का पता चला वे संयोगितागंज थाने पहुंचे और सलीम पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पार्षद साथ मिले थे रहवासी

मनीष मामा इलाके के पार्षद है। जिनके साथ स्थानीय लोग शनिवार को थाने पहुंचे थे। उन्होंने यहां एक वीडियो दिखाया था जिसमें एक लाल टीशर्ट में युवक मंदिर के अंदर बैठकर गलत हरकत करते हुए दिख रहा था। इस मामले में टीआई काजी ने आरोपी के जल्द पकडक़र सख्त कारवाई का आश्वासन दिया था।

Next Post

सम्मेद शिखर और रोहिशाला में तोडफ़ोड़ के विरोध में सडक़ पर उतरा जैन समाज

Sun Dec 18 , 2022
खाचरौद, अग्निपथ। झारखंड सरकार द्वारा अविवेकपूर्ण निर्णय लेते हुए जैन तीर्थ सम्मेद शिखर जी जो 20 तीर्थंकरों की पावन भूमि हे को पर्यटन स्थल बनाने की अधिसूचना जारी कर प्रस्ताव पारित किये जाने के विरोध में रविवार को सकल जैन समाज सडक़ पर उतर आया। पुरुष , महिलाएं और बच्चे […]