प्रभारी व अधिकारियों के अतिरिक्त वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों में विरोध के स्वर तेज

सहायक प्रशासनिक अधिकारी को भी इस दायरे में लिया, सभी की समान रूप से वेतन वृद्धि करने को कहा

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रभारी व प्रभारी अधिकारियों के साथ-साथ अब सहायक प्रशासनिक अधिकारी बनाकर किसी की भी अतिरिक्त वेतन वृद्धि का कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। यह विरोध के स्वर सोशल मीडिया पर कर्मचारियों के गु्रप पर वायरल हो रहे हैं। सभी कर्मचारी समान रूप से कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की बात कर रहे हैं।

दैनिक अग्निपथ ने अपने सोमवार के पिछले दो अंकों सहित सोमवार के अंक में इस बात का खुलासा किया था कि प्रभारी, प्रभारी अधिकारी अपनी वेतन वृद्धि वार्षिक के अलावा अतिरिक्त भी करवाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

इसको लेकर तीन सदस्यीय समिति भी गठित की जा चुकी है। महाकालेश्वर मंदिर के कर्मचारियों के बीच जब यह समाचार गया तो उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका विरोध करना शुरु कर दिया है। अग्निपथ पहले ही यह बता चुका है कि कई कर्मचारियों ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित भी इसकी शिकायत की है। लेकिन अब इसमें कर्मचारी सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद को और जोडक़र इनका अतिरिक्त वेतन बढ़ाये जाने का विरोध कर रहे हैं।

कर्मचारियों के बीच वायरल मैसेज

मंदिर के प्रभारी प्रभारी अधिकारी और सहायक प्रशासनिक अधिकारियों के सोशल मीडिया ग्रुप के अलावा अन्य कर्मचारियों के ग्रुप पर इनका विरोध इस तरह से चैट डालकर किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि –
1 सभी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि समान रूप से हो
2 जिस कर्मचारी को जो वेतन मिल रहा है उसी में समान प्रतिशत/राशि की बढ़ोत्री हो।
3 व्यक्तिगत किसी भी कर्मचारी की वेतन वृद्धि नहीं की जाए।
4 नए पद जैसे सहायक प्रशासनिक अधिकारी/प्रभारी अधिकारी/प्रभारी बना कर किसी भी कर्मचारी की वेतन वृद्धि नहीं की जाए।

Next Post

दुकान से लौट रहे दो सगे भाईयों की दुर्घटना में मौत

Mon Jan 23 , 2023
मक्सीरोड पर हुआ हादसा, अज्ञात वाहन की तलाश उज्जैन, अग्निपथ। बाइक पर सवार 2 सगे भाई रविवार-सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दोनों भाईयों की मौके पर मौत हुई है। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम भैसौदा […]