दुकान से लौट रहे दो सगे भाईयों की दुर्घटना में मौत

मक्सीरोड पर हुआ हादसा, अज्ञात वाहन की तलाश

उज्जैन, अग्निपथ। बाइक पर सवार 2 सगे भाई रविवार-सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दोनों भाईयों की मौके पर मौत हुई है।

पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम भैसौदा में रात 10.30 बजे बाइक सवार 2 युवको के सडक़ पर गंभीर हालत में पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। दोनों युवको की मौत हो चुकी थी। उनकी बाइक सडक़ किनारे क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। मामला प्रथम दृष्टया सडक़ दुर्घटना का होना सामने आया। दुर्घटना की जानकारी लगने पर पांड्याखेड़ी में रहने वाले परिजन मौके पर पहुंच गये थे। जिन्होने बताया कि दोनों सगे भाई फराहन पिता इरशाद शाह (25) और रिहान (24) है।

दोनों विजयागंज मंडी स्थित सायकल की दुकान बंद कर वापस घर लौट रहे थे। पहचान होने पर पुलिस ने शव जिला अस्पताल पहुंचाएं। सोमवार सुबह दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों के फुटेज देख दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाया जाएगा।

परिजनों ने कार चालक को पीटा

दुर्घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने रात में ही दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश शुरु की। उन्हे कुछ दूरी पर पेट्रोल प प पर एक क्षतिग्रस्त कार खड़ी दिखाई दी। जिसमें 2 युवक बैठे थे। परिजनों ने दोनों को बाहर निकाला और जमकर पीट दिया। मारपीट की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का कहना था कार से टक्कर मारी है। कार में सवार युवको ने बताया कि उनकी कार उन्हेल में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। बाइक सवारों को उन्होने टक्कर नहीं मारी है।

प्रकरण दर्ज किया जाएगा

पंवासा थाना पुलिस को कहना था कि कार सवार युवको के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा। मृतक के परिजनों ने बिना सोचे-समझे दोनों को बुरी तरह से पीटा है, जिसके चलते चोंट लगी है। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Next Post

भारतीय क्रिकेटर सूर्या-कुलदीप और सुंदर महाकाल शरण में

Mon Jan 23 , 2023
इंदौर वनडे से एक दिन पूर्व पहुंचे, महाकाल से प्रार्थना- ऋषभ पंत रिकवर हो जाएं उज्जैन, अग्निपथ। सोमवार को इंडियन क्रिकेटर्स ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर भस्म आरती में शामिल हुए। महाकाल का पंचामृत पूजन किया। तीनों ने अपने साथी क्रिकेटर […]