नगर सरकार: 6 परिषद पर कांग्रेस का कब्जा, धार सहित 3 पर भाजपा जीती

पीथमपुर में अपनों ने ही हराया पार्टी को मनावार व डही जीती

धार, अग्निपथ। जिले के 6 नगर सरकारों को लेकर फैसला हो गया। कहीं भाजपा ने बाजी मारी तो कहीं जगह कांग्रेस ने जीत दर्ज की। जिले की 9 नगरीय निकायों के परिणाम ने सबको चौका कर रख दिया। धार व मनावर में भाजपा ने अपना 5 साल का सूखा खत्म किया है। जबकि पीथमपुर से कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। नगर परिषद सरदारपुर-राजगढ़ में कांग्रेस ने दोबारा कब्जा जमाया है। जबकि धामनोद, धरमपुरी, कुक्षी में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वही सबसे छोटी नगर परिषद डही में भाजपा जीती है।

नगर पालिका व नगर परिषद चुनाव के परिणाम आ चुके हैं इसमें 9 नगरीय निकायों में से 6 पर कांग्रेस विजय रही है। जबकि तीन पर कमल खिला है। जिले में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी जमीन मजबूत की है। खास तौर पर धामनोद-धरमपुरी व सरदारपुर-राजगढ़ में कांग्रेस के विधायक पांचीलाल मीणा और प्रताप ग्रेवल ने अपने हिसाब से टिकट वितरण करवाया था। जिसका परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आया है। धार नगर पालिका की जीत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव का कद बढ़ा है। हालांकि जिले मे मिली हार की समीक्षा भाजपा को करना होगी।

सुबह से शाम तक निकले जुलस

नगरपालिका चुनाव में जीते प्रत्याशियों के जुलूस सुबह से शाम तक निकलते रहे धार नगरपालिका के जीते प्रत्याशी सबसे पहले बीजेपी कार्यालय जिला अध्यक्ष राजीव यादव से मुलाकात की और उसके बाद सभी पार्षद अपने अपने समर्थकों के साथ शहर भर में जुलस के रूप में मतदाताओं का अभिनंदन किया वहीं वार्ड नंबर 10 से अजीत अशोक जैन का त्रिमूर्ति में भव्य स्वागत हुआ वही समर्थकों द्वारा आतिशबाजी की किसी को कंधे पर तो किसी को वाहनो मैं बिठाकर जुलूस निकाला

कैलाश विजयवर्गीय के करीबी हारे चुनाव

वहीं चुनाव को लेकर पीतमपुर में भी रोचक मुकाबला देखने को मिला वही भाजपा के नेता मजोज जायसवाल को कांग्रेस के विनोद चौहान ने भारी मतों से हरा दिया। वार्ड 17 से कांग्रेस की मनीषा शर्मा ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के करीबी जीवन रघुवंशी को हराकर इतिहास बनाया। वार्ड 25 से भाजपा से बागी सुधा राजेश चौधरी ने जीत हासिल की है। जीत की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर नारेबाजी शुरू कर दी।

मनावार में लगे बड़े दोनों पार्टी नेता

नगर पालिका परिषद मनावर में भाजपा की सरकार बन गई है। मगर इसको लेकर प्रदेश के कई बड़े नेता मनावर में सभा व वार्ड वार्ड जाकर घूमे जिसमे भाजपा की ओर से भाजपा को चुनाव में जिताने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, इन्दौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद छतरसिंह दरबार, विधायक रमेश मेंदोला, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, पूर्व विधायक रंजना बघेल ने जिताने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक ली । वहीं कांग्रेस से अलीराजपुर के वरिष्ठ नेता महेश पटेल, जयय राष्ट्रीय सरंक्षक विधायक डॉ हिरालाल अलावा ने जिम्मेदारी को संभाली था।

धार नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षद निर्वाचन प्रमाण पत्र के साथ।

भाजपा की बनी परिषद

  1. धार – भाजपा 18, निर्दलीय 3, काँगेस 9
  2. डही- भाजपा 10, कांग्रेस 4,निर्दलीय 1
  3. मनावर – भाजपा 9, कांग्रेस 6

कांग्रेस का रहा कब्जा

  1. कुक्षी – कांग्रेस 8 भाजपा 7
  2. धरमपुरी – कांग्रेस, 9 भाजपा 5, निर्दलीय 1
  3. सरदापुर – कांग्रेस 9, भाजपा 6
  4. राजगढ़ – कांग्रेस 9, भाजपा 6
  5. धामनोद – कांग्रेस 9, भाजपा 6
  6. पीथमपुर – कांग्रेस 17, भाजपा 13 निर्दलीय 1

Next Post

ढांचा भवन में 7 से 8 वाहनों के फोड़े कांच

Tue Jan 24 , 2023
लोगों का भडक़ा गुस्सा, लगाए आरोप उज्जैन। ढांचा भवन में सोमवार-मंगलवार रात 2 बजे असामाजिक तत्वों ने गद्दर मचा दिया। घरों के बाहर खड़े वाहनों के कांच फोड दिय गये। कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया। सुबह लोगों को गुस्सा भडक़ गया और पुलिस गश्त नहीं होने के साथ बदमाशों […]