महापौर का शहर वासियों को आमंत्रण : सीधा संवाद, शहर विकास में आप हो साथ

mukesh tatwal

उज्जैन, अग्निपथ (एनएन शर्मा)। क्या आप नगर विकास में अपना बहुमूल्य समय एवं योगदान देना चाहते हैं? क्या आप उज्जैनी को एक स्वच्छ एवं सुंदर नगर बनाना चाहते हैं? क्या आप अपने विचार मार्गदर्शन से नगर विकास में सहभागी बनना चाहते हैं? क्या आप शहर की यातायात व्यवस्था से परेशान है और इस समस्या से मुक्ति चाहते हैं? क्या आप अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास चाहते हैं? क्या आप स्वच्छ निर्मल जल पूरे वर्ष भर पीना चाहते हैं? क्या आप ही धार्मिक नगरी को उसका वैभव एवं गौरव लोटाना चाहते हैं? क्या आप इस नगर को आपके अनुसार विकसित करना चाहते हो? क्या आप शहर में अवैध निर्माण अतिक्रमण और अवैध नल कनेक्शनों से मुक्त करना चाहते हैं?
जी हां, आपके इन सभी यक्ष प्रश्नों के उत्तर अपनी भावना के अनुसार चाहते हैं तो आइए शहर के प्रथम सेवक महापौर मुकेश टटवाल आप सभी को आमंत्रित कर रहे हैं।

नगर विकास की बात महापौर के साथ

महापौर आपसे शहर वासियों से प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार शाम 6 बजे रेडियो दस्तक एवं फेसबुक लाइव के द्वारा सीधी चर्चा करेंगे। आप इस चर्चा में शामिल होकर उज्जैन नगरी को स्वच्छ एवं पावन बनाने के साथ नंबर वन बनाने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। शहर के प्रत्येक नागरिक के मन में शहर के विकास को लेकर अच्छे विचार अच्छी योजना अच्छी परिकल्पना है किंतु उसे इसे व्यक्त करने का स्कोर साकार करने का प्लेटफार्म ऐसा कोई मंच अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाया।

महापौर श्री टटवाल ने चर्चा में बताया कि कि हम सीधे संवाद द्वारा नागरिकों से शिक्षाविदों से बुद्धिजीवियों से और एक आम जन से नगर विकास को लेकर आई चर्चाओं का संग्रह करके यह धार्मिक नगरी के विकास की परिकल्पना को साकार करने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखेंगे।

शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर नगर विकास की पेटी

  • शहर विकास सीधे संवाद के द्वारा किए जाने के अलावा शहर का प्रत्येक नागरिक अपनी भावना एवं अपने सपनों को साकार करने के लिए पत्र द्वारा भी शहर विकास में अपना अमूल्य योगदान दे सकता है
  • शहर के प्रमुख चौराहों पर नगर निगम द्वारा शहर विकास की पेटी लगाई जाएगी इसमें कोई भी व्यक्ति युवा महिला पुरुष शहर विकास को लेकर अपनी बात शहर विकास के लिए सीधे महापौर तक पहुंचा सकते हैं
  • शहर में लगाई जा रही इन पत्र पेटी बॉक्स में मिले पत्रों को शहर विकास की योजना में शामिल किया जाएगा
  • जन जन का साथ अब होगा नगर का विकास महापौर की यह परिकल्पना का संकल्प निश्चित रूप से शहर के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा

स्वीकार करें आमंत्रण

नगर विकास को लेकर आरोप-प्रत्यारोप इतिहास के पन्नों में अंकित होकर रह जाएंगे खुले मन से खुले मंच से सीधी बात के द्वारा आप कर सकते हैं शहर का विकास द्य नगर वासियों का कर्तव्य एवं दायित्व है कि वह महापौर के आमंत्रण को सीधे स्वीकार कर स्वर्णिम प्रयास को सफल बना कर नगर को परम पावन स्वच्छ सांस्कृतिक धार्मिक नगरी बनाने में महापौर के साथ चलें

Next Post

उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बने श्याम बंसल

Mon Apr 17 , 2023
नवनियुक्त अध्यक्ष बोले- सबकी राय लेकर शहर का विकास करेंगे उज्जैन, अग्निपथ। शहर का विकास सबकी राय लेकर किया जाएगा। संगठन निष्ठ कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इससे मैं बेहद खुश हूं। उक्त बात उज्जैन विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त अध्यक्ष श्याम बंसल ने अग्निपथ से चर्चा […]