दो महिलाएं निकली पाजीटिव, अब तक 16

7 मरीज होम आइसोलेट होकर करा रहे इलाज

उज्जैन, अग्निपथ। मंगलवार को दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव निकलीं। दोनों उज्जैन शहर की विभिन्न कॉलोनियों में निवासरत हैं। हालांकि दोनों ही मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। लेकिन लगातार कोरोना मरीजों के उज्जैन शहर से निकलना चिंता का विषय बन गया है।

मंगलवार को एकता नगर निवासी 33 वर्षीय महिला की कोरोना सेंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने सर्दी खांसी बुखार होने पर प्रायवेट लैब में अपना कोरोना टेस्ट कराया था। इसी तरह स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी एक 77 वर्षीय वृद्ध महिला भी पाजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने भी अपना सेंपल प्रायवेट लैब में टेस्ट कराया था।

दोनों को होम आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है। ज्ञात रहे कि सोमवार को भी एक मरीज उज्जैन शहर का पाया गया था। वहीं आज भी दोनों महिलाएं उज्जैन शहर की ही पाजिटिव पाई गईं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि उज्जैन शहर में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं।

अब तक 16 मरीज पाजिटिव

अब तक 16 मरीज पाजिटिव पाये गये हैं। इनमें से चार डॉक्टर्स हैं। सभी का होम आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा था। इनमें से 9 मरीज ठीक हो चुके हैं। बाकी 7 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। ज्ञात रहे कि कोरोना का प्रभाव तीनों वैक्सीन लगने के बाद कम हो गया है। साधारण दवाइयों से यह दो से तीन दिन में ठीक भी हो रहा है।

Next Post

रातभर की तलाश के बाद हिरासत में आए चाकूबाज

Tue Apr 25 , 2023
निगमकर्मी पर किया था हमला, जेल भेजा उज्जैन, अग्निपथ। निगमकर्मी को चाकू मारने के बाद बनी तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने रातभर तलाश की और अलसुबह दो को हिरासत में ले लिया। मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेजा है। तिलकेश्वर कालोनी में रहने […]
चाकू