कमजोर आवक के बाद भी मंडी में वाहनों से लग रहा जाम, किसान हो रहे परेशान

एक तौल कांटे पर भीड़ लगने से समस्या बढ़ी

उज्जैन, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी में 10 टन के एक तौल कांटे की वजह से किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। ट्राली या ट्रक को तौलने के लिए एक से दो घंटे का समय लग रहा है। यह हालात उस समय हैं जब मंडी में शादी -ब्याह के सीजन की वजह से कम आवक है। पीक सीजन में हालात और बदतर होने वाले हैं।

बुधवार को अनाज तिलहन संघ के अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल ने उज्जैन कृषि उपज मंडी समिति के सचिव से मुलाकात की और मंडी में 10 टन के दूसरे तौल कांटे की व्यवस्था जल्द से जल्द करने का आग्रह किया। उन्हें मंडी सचिव उमेश शर्मा बसेडिया ने बताया कि मंडी ने दो बार टेंडर 10 दस कांटे के लिए आमंत्रित किए थे। आनलाइन टेंडर में दोनों बार ही एक ही व्यक्ति ने टेंडर फार्म भरा था। इसके बाद मंडी समिति की आवंटन समिति ने अनुशंसा करके भोपाल एमडी को भेज दी है। अब भोपाल से आदेश आते ही दूसरा 10 टन का तौल कांटा मंडी में लगवा दिया जाएगा। नए तौल कांटे के लिए दो स्थान तय किए गए हैं। सभी से सलाह मशविरा के बाद एक स्थान पर दूसरा 10 टन का तौल कांटा लग जाएगा।

खेरची खरीदार पहुंच रहे मंडी, दाम 2800 से 4000

अनाज मंडी में गेहूं की आवक बढ़ गई है। किसानों की आवाजाही बढऩे के साथ ही मंडी में खेरची खरीदारों की सं या भी बढ़ गई है। साल भर का गेंहू खरीदने वालों की संख्या में इजाफा हो गया है। अभी व्यापारी पूर्णा गेहूं 2800 से 3000 के बीच आम ग्राहक को उपलब्ध करा रहा है। जबकि मंडी में किसान से 1486 से 3475 के दाम पर अलग-अलग वैरायटी का गेहूं नीलामी में खरीदारी हो रही है। इसमें सार्टेक्स, मशीन और हाथ से बिनाई के गेहूं की कीमत अलग-अलग होती है। सबसे ज्यादा रेट सार्टेक्स के गेहूं का रहता है। क्योंकि इसमें एक ही तरह का दाना मिलता है।

25हजार 619 बोरियों की आवक

बुधवार को अनाज मंडी में 25619 बोरियों की आवक हुई। इसमें लोकवन गेहूं की 6591 बोरियां अधिकतम 2776 और न्यूनतम 2126 के दाम में बिका। मील के गेहूं की 4865 बोरियों की आवक हुई। यह 2120 के अधिकतम और 1486 के न्यूनतम दाम पर बिका। सरबती गेहूं की 25 बोरियां आई। यह 3475 के दाम पर बिका। पूर्णा की 2295 बोरियां 2801 के अधिकतम और 2080 के न्यूनतम, पोषक गेहूं की 8508 बोरियां 2343 के अधिकतम और 1734 के न्यूनतम दाम पर नीलाम हुआ। काबली चने की 203 बोरियां 10325 के अधिकमत और 5201 के न्यूनतम दाम पर नीलामी हुई। सफेद सोयाबीन की 3066 बोरियां 5540 के अधिकतम और 2500 के न्यूनतम भाव पर बिका। रायडा 4411, बटला 2901, धनिया 5590 के अधिकतम दाम पर बिका।

खंडेलवाल की पोस्ट चर्चा में

अनाज तिलहन संघ अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल ने बुधवार 12.45 बजे एक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट की दिन भर मंडी में चर्चा होती रही। उनकी पोस्ट में लिखा हुआ था कि चलो थोड़ा सुकून के साथ जिया जाए, जो दिल दुखाते हैं उनसे थोड़ा दूर रहा जाए…। हालांकि खंडेलवाल ने चर्चा में कहा कि उस पोस्ट को सब अपने -अपने हिसाब से मतलब निकाल रहे हैं। वह एक सामान्य पोस्ट हैं। वे वाट्सअप से दूर नहीं हो रहे हैं। गौरतलब है कि मंडी में तिलहन संघ के चुनाव को लेकर माहौल बनने लगा है। इसी के चलते संगठन की बैठक को लेकर वरिष्ठ सदस्य हजारीलाल मालवीय ने टिप्पणी की थी। वहीं खंडेलवाल के समर्थकों का कहना है कि संगठन लगातार व्यापारी और किसानों के बीच समन्वय बनाकर काम कर रहा है। संगठन के मार्च भी बैठक हुई थी। मंडी सचिव से भी व्यापारी के समर्थन में संगठन के पदाधिकारी मिले थे।

Next Post

एकतरफा प्यार में युवती पर युवक ने दागी गोलियां

Wed Apr 26 , 2023
पुलिस चौकी से चंद कदम दूर हुई हत्या से रहवासियों में दहशत का माहौल धार, अग्निपथ। शहर की बसंत बिहार कॉलोनी में पुलिस चौकी से चंद कदम दूर बुधवार सुबह एक युवती को गोली मार हत्या कर दी। मामला एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है। घटना के बाद […]