सतवास नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा

बलजीत कोर सतनाम सिंह बग्गा ने कांग्रेस को हराकर जीत दर्ज की

देवास, अग्निपथ। सतवास नगर परिषद के उपचुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहराते हुए इस सीट पर अपना कब्जा जमाया है। यहां से भाजपा की बलवीर कोर सतनाम सिंह बग्गा नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल एवं चुनाव प्रभारी विधायक मनोज चौधरी के प्रयासों से यहां भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस अवसर पर सतवास में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के नेताओं ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों का परिणाम है।

साथ ही यह मोदी और शिवराज में जनता का विश्वास भी है, जो भाजपा ने यहां अपना कब्जा जमाया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, हाटपीपल्या विधायक एवं सतवास नगर पंचायत चुनाव प्रभारी मनोज चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपीकृष्ण व्यास, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, जिला महामंत्री पोपेंद्रसिंह बग्गा सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी एवं सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।

Next Post

आरपीएफ ने मानव तस्करी से बचाव के बताये उपाय

Tue Jul 4 , 2023
संस्था स्नेह के सेल्फ एड्वोकेट्स एवं शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण नागदा, अग्निपथ। लायंस ऑफ नागदा की स्थाई परियोजना और देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था के राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित संस्था स्नेह में रेल्वे पुलिस फ़ोर्स नागदा द्वारा मानव तस्करी से बचाव विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्नेह के […]