कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है : विजयवर्गीय

आलोट, अग्निपथ। कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है जिस के बल पर हम मिशन 2023 को लक्ष्य बनाकर विजय पताका फहराएंगे। कार्यकर्ताओं के भरोसे आज भाजपा ने पूरे विश्व में सबसे बड़े दल के रूप में पहचान बनाई है। मध्यप्रदेश में कार्यकर्ताओ का जो उत्साह देखने को मिल रहा है उससे लगता है कि मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। आज मोदी जी के सफल नेतृत्व में पूरे देश में विकास तीव्र गति से हो रहा है।

उक्त विचार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आलोट में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मालवा की अपनी अलग ही पहचान है उन्होंने मालवा प्रसिद्ध भोजन दाल बाटी का भी जिक्र किया। उन्होंने पराअंबा माता की एक लघु कथा के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा की शिव जी ने भभूत को फूक देकर उड़ाया और वह भभूत भारत भूमि पर आई जब से नारी हमारे यहां पूज्यनीय हे और नारी का सम्मान होता है।

कार्यक्रम को सांसद अनिल फिरोजिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोद, पूर्व सांसद चिंतामण मालवीय, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव, नंदन राज जैन, कालू सिंह परिहार आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर भाजपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुभाष चौधरी, मंडल प्रभारी बलवंत भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई, जिला मंत्री बंटी पितलिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामसिंह मीनावदा, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, शांतिलाल पाटीदार, विशाल काला श्रवण डांगी, महेंद्र सिंह दादू, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी, विक्रम सिंह आंजना, नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार, कल्पना राजेंद्र कुमावत, प्रतिनिधि अभिषेक जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह सोलंकी, मनीष राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सोलंकी शुभम राठौर, आदि ने उपस्थित रहकर अथितियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विस्तारक शिवलाल पाटीदार, एवं आभार मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया ने माना।

रैली

कार्यक्रम के पूर्व कार्यकर्ता वि_ल मंदिर चौराहे से एक रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां जगह जगह मंच बनाकर सांसद अनिल फिरोजिया, एवं पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोद का स्वागत किया गया कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों ने भाजपा का झंडा फहरा कर कार्यक्रम प्रारंभ किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता हरपाल सिंह सोलंकी, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह चौहान, अनिल भरावा, प्रेमचंद गुप्ता, जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी, बालकृष्ण कुवाडिया, महामंत्री अनिल पोरवाल, कमलेश उमरवाल, संजय मीणा, दिनेश, त्रिवेदी, तूफान मालवीय, पर्वत गुर्जर, मोहक मेहता, राजकुमार निगम, शांतिलाल पोरवाल, विजेंद्र सिंह सोलंकी, उत्सव गुप्ता, नवीन मीणा, साकेत पोरवाल, अशोक कुवाडिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता परमार, पार्षद रीना भरावा, प्रमिला बैरागी, आदि उपस्थित थे।

Next Post

रेत खदान में दबने से महिला की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल

Sun Aug 13 , 2023
पेटलावद, अग्निपथ। बामनिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करणगढ़ के समीप माही नदी में रेत की खदान से रेत निकाल रही महिला पर खदान धंसने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। महिला खदान में बुरी तरह से दब चुकी थी ऐसे में महिला की मौत हो गई। घटना […]