रेत खदान में दबने से महिला की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल

पेटलावद, अग्निपथ। बामनिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करणगढ़ के समीप माही नदी में रेत की खदान से रेत निकाल रही महिला पर खदान धंसने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।

महिला खदान में बुरी तरह से दब चुकी थी ऐसे में महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पेटलावद पुलिस मौके पर पहुंची है। एवं महिला के शव को बड़ी मशक्कत से बाहर निकल गया। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि इसी स्थान पर पूर्व में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी है। जिसमें पहले भी चार लोगों की मौत हुई थी। आज हुई इस घटना में और भी लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है।

Next Post

कार सवार युवकों पर लाठी और डंडे से हमला, 2 घायल

Sun Aug 13 , 2023
बस एजेंटी को लेकर फिर विवाद शाजापुर, अग्निपथ। शहर में शहीद पार्क के पास कार में जा रहे लोगों पर बस स्टैंड की एजेंटी को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। फरियादी हर्ष सर्राफ ने बताया कि हमारी 10 से […]