बडऩगर: 12 घंटे में 8 इंच से ज्यादा वर्षा, नदी-तालाब लबालब

बडऩगर, अग्निपथ। बूंदाबांदी के साथ शुक्रवार शाम 6 बजे से शुरू हुई बारिश ने नगर व अंचल को तरबतर कर दिया। शनिवार सुबह तक 12 घंटे में तहसील क्षेत्र में 8 इंच से अधिक पानी बरसा। इसके चलते नदी-तालाब सहित तमाम जलस्रोत लबालब हो गये। बारिश का दौर शनिवार को भी दिनभर जारी था।

भारी बारिश के चलते नगर की कई निचली बस्तियों व घरों में पानी भर गया। जिससे रहवासी गीले होते हुए अपने आशियानों से दूर खड़े होकर बारिश थमने का इंतजार करते रहे। प्रशासन ने ऐसे लोगों के लिए औपचारिक व्यवस्थाएं जुटाई। नगर में खोबदरवाजा से मरीमाता चौराहा के बीच निचली बस्ती में जल जमाव के हाल थे। लोगों के घरों में टीन टप्पर की ऊंचाई तक पानी भर गया। कुछ मकान पानी की मार से ढह गये। बस स्टैंड पर एक पेड़ गिरने सहित कुछ स्थानों पर मकानो की दीवार व टिन-टप्पर वाले मकान गिरने की खबरे भी है। बारिश के कारण जनहानि के समाचार नहीं है।

बड़नगर के ग्रामीण इलाके में जलमग्न हो गए मकान के बीच झांकता लाड़ली बहना का साइन बोर्ड।

रास्ते बंद

भारी बारिश के चलते आसपास व नगर के सडक़ मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हुआ। जिससे नगर के बाहर जाने के लिए संपर्क टूटा रहा। नगर के आंतरिक मार्ग से रेलवे स्टेशन जाने के लिए नुरिया खाल पुल की ऊंचाई बढ़ाने के बावजूद आज की बारिश में यह पुलिया डूब गयी और रेलवे स्टेशन आने जाने के लिए इस मार्ग से फिर सम्पर्क टूटा रहा।

जिसके चलते लोगों ने लाखों की लागत से बनाई पुलिया को लेकर सोशल मिडिया पर ट्रोलिंग की। लोगों ने बदनावर मार्ग के डायवर्शन रोड से जाकर रेल स्टेशन जाने का सहारा लिया। वहीं नगर का विभिन्न मार्ग से सम्पर्क टूटने में श्मशान जाने के रास्ते पर भी जल भराव के चलते सम्पर्क टूटा रहा। वहीं उज्जैन जाने के लिए भी रास्ते में कुछ समय के लिए मार्ग बंद होने की खबरे है। रात में पानी के कम होने पर बंद मार्ग चालू हो गये थे।

Next Post

उज्जैन में 24 घंटे 6 में इंच बारिश नाव से बाहर निकाला लोगों को

Sat Sep 16 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। शहर में शुक्रवार शाम से लगातार हो रही तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए, शांति नगर,एकता नगर और सुदर्शन नगर में तो हालात ऐसे बिगड़े की यहाँ पर नाव चलानी पड़ी और शाम तक करीब 150 लोगो को उनके घर से निकालकर रेस्क्यू […]