बैंक की प्रगति के लिए संचालक मंडल एवं कर्मचारियों द्वारा निष्ठाभाव से सेवा जरूरी

अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज के मुख्य आतिथ्य में उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक की साधारण सभा सम्पन्न

उज्जैन, अग्निपथ। किसी भी बैंक की प्रगति उसके संचालक मंडल और कर्मचारियों की निष्ठा पर निर्भर करती है। उज्जैन परस्पर बैंक में संचालक मंडल और कर्मचारियों की सेवा भावना ने ही बैंक को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। पूरे संचालक मंडल को इसके लिए शुभकामनाएं। बैंक लगातार ऐसे ही उन्नती करती रहे। ऐसी ईश्वर से कामना है।

यह बात अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्रपुरी महाराज ने उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक की 85वीं साधारण सभा में मुख्य अतिथि के रूप में कही। भरतपुरी स्थित श्रीरामसखा गौतम सभागृह मेें रविवार शाम को आयोजित की गई थी। कार्यक्रम के विशेष अतिथि अंतर्राष्ट्रीय कथाकार (170 देशों में कथा करने का रिकार्ड) पं. महेश गुरुजी थे।

गुरुजी ने कहाकि परोपकार से किया गया सभी कार्य ईश्वर को पसंद है और वे इसकी सफलता में सहयोग करते हैं। परस्पर बैंक भी परोपकार की भावना से संचालित हो रही है। बैंक के संचालक मंडल को ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त है और आगे भी बना रहेगा। अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष अनिलसिंह चंदेल ने की। संचालन बैंक उपाध्यक्ष ठाकुर हरदयालसिंह एडवोकेट ने किया।

मात्र 15 मिनट में गोल्ड लोन देने का कीर्तिमान

स्वागत उद्बोधन बैंक के मुख्य महाप्रबंधक एसएन सोमानी ने दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बैंक का रजिस्ट्रेशन सन 1936 में हुआ था। लगभग पच्चीस हजार सदस्य हैं। बैंक अ वर्ग में है एवं बैंक का टर्नओवर 100 करोड़ का है, बैंक के कर्मचारियों का सातवां वेतनमान पूर्व में ही दिया जा चुका है, बैंक ने आवास लोन मात्र 12 घंटे में उपलब्ध कराया है एवं गोल्ड लोन 15 मात्र मिनट में उपलब्ध कराने का कीर्तिमान है ।

सराहनीय सेवाओं के लिए इनका सम्मान

साधारण सभा में पुलिस विभाग में सराहनीय सेवा के लिए चंद्रभानसिंह चौहान ( राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त), शिक्षा विभाग से डॉ. योगेंद्र कोठारी (राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त) अभिभाषक परिवार से शेखर श्रीवास्तव तथा चिकित्सा विभाग से डॉ. अनुराधा दुबे (उज्जैन में बाईपास आरंभ किया), पत्रकारिता क्षेत्र से शैलेन्द्र कुल्मी (अध्यक्ष सिटी प्रेस क्लब), पी.सी.बैरवा (दलित साहित्य अकादमी) का सम्मान किया। इसी प्रकार से बैंक के वरिष्ठ सदस्य सर्वश्री रमेशचंद्र खत्री, ग्यारसीलाल राठौर, वृद्धकुंवर चौहान, विपिनकुमार, रतन बाई राठौर, जनाबाई सूर्यवंशी एवं बैंक कर्मचारियों में नीलिमा शोहले, सुरेंद्र जूनवाल, कमल किशोर प्रधानानी, प्रकाश मालवीय तथा धर्मराज जाटव का शॉल, श्रीफल तथा पुष्पमाला एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया।

प्रत्येक बैंक सदस्य को संतुष्ट करना हमारा प्रयास- चंदेल

कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष अनिल सिंह चंदेल ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि बैक का प्रत्येक सदस्य हमारी सेवाओं से संतुष्ट हो । आभार बैंक उपाध्यक्ष एसएन शर्मा ने माना। इस अवसर पर बैंक संचालक सर्वश्री पुरुषोत्तम मिस्त्री , डॉ.अजयशंकर जोशी, श्रीराम सांखला, राजेश गुप्ता, मोतीलाल निर्मल, राजा शास्त्री, गीता रामी, आशीष उपाध्याय, अंकुर गोयल, बैंक प्रतिनिधि घनश्याम सक्सेना, वीरेन्द्रसिंह पंवार एवं शाखा प्रबंन्थक विनोद पण्ड्या, राजीव शर्मा, अभिषेक सिंह बैस आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Next Post

महाकाल लोक में दर्शनार्थियों को मिलेगा आरओ वाटर

Mon Sep 18 , 2023
1.11 करोड़ का सिस्टम पीथमपुर की माइलन लैबोरेट्री ने श्रद्धालुओं को किया समर्पित उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल लोक में अब श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल के लिए नया आरओ वाटर सिस्टम स्थापित किया गया है। प्लांट लगाने वाली कंपनी ने इसे आम लोगों के लिए समर्पित कर दिया है। महाकाल लोक बनने […]