अनिल जैन कालूहेड़ा का मंच टूटा, पारस जैन भी नहीं पहुंचे

उज्जैन, अग्निपथ। भाजपा नेता अनिल जैन कालूहेड़ा का नई सडक़ पर कार्यालय के शुभारंभ की शुरुआत अपशगुन से हुई है। जैन के कार्यालय के शुभारंभ पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहुंचे थे। परन्तु मंच पर अनेक नेता के पहुंच जाने से मंच टूट गया। इसके चलते कई लोग घायल हो गए।

इससे पहले वीडी शर्मा ने फ्रीगंज में मीडिया सेंटर के शुभारंभ पर कहा था कि पारस जैन हमारे साथ हैं। वे कहीं नहीं जाएंगे। उनसे पत्रकारों ने पारस जैन का टिकट काटने के बाद उनकी पोस्ट पर सवाल किया था। उसमें उन्होंने पार्टी द्वारा उनसे चर्चा नहीं किए जाने की बात का खुलासा किया था।

माया ने चेतन का चेताया, तो वशिष्ठ भी कार्यक्रम में पहुंचे

दक्षिण विधानसभा के उम्मीदवार चेतन यादव का स्वागत समारोह कांग्रेस कार्यालय में रखा गया था। इस दौरान माया त्रिवेदी ने चेतन यादव को चेताते हुए कहा कि पिछली बार दक्षिण में टेबल पर लोग नहीं रहने का खमिजयाना प्रत्याशी को भुगतना पड़ा। मतदान शुरू होते ही टेबल छोडक़र कार्यकर्ता चले गए थे। इस बार इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता का वीडिया वायलर, बोले एडिट करके जारी किया

कांग्रेस नेता मनीष अग्रवाल का एक कथित वीडिया वायरल हुआ है। इसमें वे आपत्तिजनक स्थिति में दिखाए गए है। इस वीडियो की खबर एक मीडिया ने जारी कर दी थी। इससे नाराज महिला कांग्रेस नेता थाने में शिकायत लेकर पहुंची थी। हालांकि केस दर्ज नहीं कराया गया है। वहीं मनीष अग्रवाल का दावा है कि वह वीडियो एडिट करके जारी किया गया है। उनकी छवि को खराब करने के लिए। वे बीमार थे और सीढियों पर चढऩे में परेशानी आ रही थी।

Next Post

नौ देवियां बनकर दिया मतदान करने का संदेश

Mon Oct 23 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं द्वारा नवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर नौ देवियों के रूप में सजकर चामुंडा माता मंदिर पर मतदाताओं से वोट देने की अपील की गई। रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता मंगलम ने बताया कि महाविद्यालय की […]