सिविल सर्जन ने फिर देखी अटेंडेंस चार डॉक्टर्स को नोटिस की तैयारी

चेतावनी देने के बाद भी नहीं सुधरे डॉक्टर्स, एक का नाम और आया सामने

उज्जैन, अग्निपथ। सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा ने विगत शुक्रवार को अटेंडेंस रजिस्टर का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें 15 से अधिक डॉक्टर्स की रजिस्टर में अटेंडेंस नहीं लगी थी। बाद में ड्यूटी पर पहुंचने पर डॉ. वर्मा ने इन सभी को आगे से समय पर ड्यूटी पर आने को ताकीद किया था। लेकिन दूसरे ही दिन शनिवार को फिर से कुछ डॉक्टर्स अपनी आदत अनुसार देर से पहुंचे। लिहाजा चार डॉक्टर्स को दीपावली के बाद शोकॉज नोटिस दिये जायेंगे।

जिला अस्पताल में कर्मचारी तो ठीक डॉक्टर्स भी समय पर नहीं आ रहे हैं। विगत शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा ने आरएमओ आफिस में रखा अटेंडेंस रजिस्ट चैक किया था। काफी समय तक वह आरएमओ आफिस में ही बैठे रहे थे जिसमें 15 से अधिक डॉक्टर्स ने समय पर अटेंडेंस नहीं लगाई थी। इन डॉक्टर्स को चेतावनी भी दी गई थी और उनको शोकॉज नोटिस देने को भी कहा गया था। लेकिन डॉक्टर्स कहां मानने वाले। दूसरे दिन शनिवार को फिर से डॉ. वर्मा आरएमओ आफिस पहुंचे और करीब 1 घंटे तक यहीं पर बैठकर देर से आने वाले डॉक्टर्स का इंतजार करते रहे। हालांकि दूसरे दिन चार डॉक्टर्स ने रजिस्टर में अटेंडेंस दर्ज नहीं की थी।

इन डॉक्टर्स को नोटिस देने की तैयारी

शनिवार को देर से आने वाले डॉक्टर्स में डॉ. महेश मरमट, डॉ. सुधीर राठौर, डॉ. अनिल कंडारिया, डॉ. नरेन्द्र गोमे हैं। एक अन्य डॉक्टर अभिषेक जाटव को भी दीपावली के बाद शोकॉज नोटिस दिया जायेगा। इन डॉक्टर्स में वे डॉक्टर भी शामिल हैं, जोकि सार्थक एप से अटेंडेंस देने का विरोध कर रहे हैं। ज्ञात रहे कि मेडिकल आफिसर एसोसिशन से संबद्ध डॉक्टर्स एप से अटेंडेंस लेने का विरोध कर रहे हैं।

बांडेड डॉक्टर्स भर रहे अटेंडेंस

जिला अस्पताल में बड़ी सं या में बांडेड डॉक्टर्स भी ड्यूटी कर रहे हैं। चेतावनी के बाद ये अपनी प्रतिदिन की अटेंडेंस रजिस्टर में समय पर भर रहे हैं। ऐसे में केवल पुराने डॉक्टर्स अपनी ड्यूटी करने में लापरवाही बरत रहे हैं। हालांकि सिविल सर्जन द्वारा स ती बरतने का असर आगामी दिनों में देखने को मिलेगा।

Next Post

भिड़ावद में लोगों को रौंदते हुए निकली गायें

Mon Nov 13 , 2023
मान्यता है कि इससे खुशहाली आती है गांव में उज्जैन, अग्निपथ। भिड़ावद गांव में दौड़ती हुई गायें लोगों को रौंदते हुए गुजरीं। दिवाली के दूसरे दिन यह परंपरा हर साल निभाई जाती है। ग्रामीणों में मान्यता है कि ऐसा करने से खुशहाली आती है। गाय में 33 कोटि के देवी […]