सात दिन बाद शुभ मुहूर्त में खुली मंडी, 6 हजार 111 रहा मुहूर्त भाव

पहले किसान का पूर्व विधायक ने किया स्वागत, अवकाश के बाद शुरू हुआ खरीदी कार्य

शाजापुर। दीपावली के अवकाश के बाद शुभ मुहूर्त में शनिवार से मंडी में खरीदी कार्य का श्री गणेश किया गया। इस दौरान ग्राम पिपल्या के किसान की सोयाबीन 6 हजार 111 रू. के भाव में खरीदी गई। इसके बाद मंडी में खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया।

इसके पूर्व दीपावली पर्व को लेकर मंडी में पिछले सात दिन का अवकाश था और किसान सहित व्यापारी व अधिकारी-कर्मचारी सभी पर्व में व्यस्त थे। मंडी में भी सात दिन का अवकाश घोषित किया गया था।

इसके बाद शनिवार को मंडी में शुभ मुहूर्त में खरीदी कार्य किया गया। जहां सर्वप्रथम ग्राम पिपल्या के नवाब खां का सोयाबीन 8 बोरी 6 हाजर 111 के भाव से भीमावद ट्रेडिंग कंपनी द्वारा क्रय किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरूण भीमावद द्वारा किसान का सांफा बांधकर व पुष्पमालाओं से व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद मंडी में खरीदी कार्य भी शुरू हो गया।

जांगड़ा पच पोरवाल ने शेषशायी भगवान विष्णु को लगाया छप्पन भोग

महिदपुर रोड, अग्निपथ। नगर जांगड़ा पंच पोरवाल समाज का अन्नकूट महोत्सव शनिवार (लाभ पंचमी) को समाज के शेषशायी विष्णु मंदिर सह मांगलिक परिसर में संपन्न हुआ। समाज अध्यक्ष प्रभुलाल मांदलिया के अनुसार पोरवाल समाज 31 वर्ष से अन्नकूट महोत्सव आयोजन का करता आया है।

जिसमें नगर सहित आसपास के श हर तथा ग्रामों से बड़ी संख्या में समाज जन शामिल हो कर महाप्रसादी का लाभ लेते हैं। शनिवार के अन्नकूट महोत्सव आयोजन में भागवत कथा वाचक पंडित सुनील व्यास (बेरछा वाले) तथा डेलनपुर बालाजी सरकार के महंत मधुसूदनदास त्यागी सहित नगर के ब्राह्मण समाज जन विशेष रूप से उपस्थित रहे। भोजन प्रसादी प्रारंभ होने के पूर्व समाज के पदाधिकारियों सहित युवाओं-महिलाओं की उपस्थिति में महाआरती की गई। भगवान शेषशायी विष्णु को छप्पन भोग भी लगाया गया।

Next Post

कांग्रेस प्रत्याशी ने कलेक्टर को कार्रवाई करने के लिए फोन किया, कार्यकर्ताओं ने पीआईएल लगाने की तैयारी की

Sat Nov 18 , 2023
फाजलपुरा में महिला के द्वारा फर्जी मतदान का मामला; भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा का बिजनेस पार्टनर बताया जा रहा है मनीष पिपाड़ा उज्जैन, अग्निपथ। फाजलपुरा के सरकारी स्कूल में बूथ नंबर 165 में फर्जी मतदान करने पहुंची लीना जैन नामक महिला का मामला कांग्रेस के लिए गले की फांस बनता […]