नीरजकुमार सिंह उज्जैन के नए कलेक्टर नगर निगम आयुक्त को भी बदला

तबादले : उज्जैन अपर कलेक्टर प्रीति यादव जबलपुर निगम आयुक्त बनी

उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा रविवार को उज्जैन के कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को बदल दिया गया है। उज्जैन के नए कलेक्टर अब नीरज कुमार सिंह होंगे। वर्तमान उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम उपसचिव बनाये गये हैं। नीरजकुमार सिंह वर्तमान में होशंगाबाद (नर्मदापुरम्) के कलेक्टर हैं।

उज्जैन नगर निगम के आयुक्त रौशन कुमार सिंह को भोपाल स्मार्ट सिटी का सीईओ बनाया गया है। उनकी जगह नई कमिश्रर कौन होंगे यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। उज्जैन की अपर कलेक्टर प्रीति यादव को जबलपुर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है।

मध्यप्रदेश में 10 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। 4 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इनमें उज्जैन, बैतूल, नर्मदापुरम और गुना जिला शामिल है। गुना से हटाए गए कलेक्टर तरुण राठी की जगह बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह को गुना कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है।

मुख्यमंत्री के सचिव और आयुक्त जनसंपर्क की जिम्मेदारी निभा रहे विवेक पोरवाल को हटाकर उन्हें प्रमुख राजस्व आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें आयुक्त भू अभिलेख की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख राजस्व आयुक्त संदीप यादव को आयुक्त जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीरज कुमार सिंह उज्जैन कलेक्टर बनाए गए हैं, जबकि उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को उपसचिव शासन बनाया गया है।

बैतूल कलेक्टर की जिम्मेदारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को सौंपी गई है। सोनिया मीना को नर्मदापुरम कलेक्टर और उज्जैन नगर निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह को स्मार्ट सिटी सीईओ भोपाल बनाया गया है। जबलपुर नगर निगम आयुक्त स्वप्निल वानखेड़े को संस्थागत वित्त का ओएसडी बनाया गया है जबकि प्रीति यादव अपर कलेक्टर उज्जैन अब जबलपुर नगर निगम कमिश्नर होंगी।

Next Post

इंगोरिया में पति और जेठ को आशा कार्यकर्ता ने मारी गोली

Mon Jan 1 , 2024
थाने पहुंचकर किया सरेंडर, बोली प्रताडि़त करते थे दोनों उज्जैन/बडऩगर, अग्निपथ। देशी कट्टा लेकर आई महिला ने सोमवार सुबह पहले पति को गोली मारी और फिर जेठ पर फायर कर दिये। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गये। कुछ समझ आता उससे पहले महिला थाने […]