कलश वितरण के साथ हुआ भारत माता पूजन

अमर बलिदानी राजाभाऊ महाकाल के जन्मशताब्दी समारोह का समापन

उज्जैन, अग्निपथ। अमर बलिदानी राजाभाऊ महाकाल की जन्मशताब्दी समारोह का समापन 25 जनवरी गुरुवार को कलश वितरण एवं भारत माता पूजन के साथ किया गया। जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत पूरे वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अमर बलिदानी राजाभाऊ महाकाल समिति उज्जैन द्वारा लोकमान्य तिलक विद्यालय में आयोजित समापन समारोह में उज्जैन विभाग के सभी जिले उज्जैन ग्रामीण, आगर, नागदा, उज्जैन महानगर से रजकण एकत्रित की गई एवं वृक्षारोपण किया गया। इस मौक़े पर मुख्य वक्ता रामचंद्र चंदेल थे। जिनका स्वागत सीमा वशिष्ट, ईश्वर पटेल एवं संजय वर्मा द्वारा किया गया।

मुख्य वक्ता रामचंद्र चंदेल ने कहा कि 15 अगस्त 2023 से 25 जनवरी 2024 तक शताब्दी वर्ष मनाया गया जिसमे पूरे उज्जैन विभाग में 500 से अधिक स्थानों पर निबंध प्रतियोगिता, व्याख्यान माला, नाट्यमंचन सहित अलग अलग कार्यक्रम किए गये। इस अवसर पर राजाभाऊ के परिवार का सम्मान किया गया। इस मौक़े पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।

राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में उज्जैन के खिलाड़ी करेंगे सहभागिता

उज्जैन, अग्निपथ। भोपाल जिला पंजा कुश्ती संघ द्वारा म.प्र. पंजा कुश्ती संघ भोपाल के तत्वावधान में 28 जनवरी को आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में उज्जैन जिले का 22 सदस्यीय दल सहभागिता कर रहा है। प्रतियोगिता सीनियर पुरूष एवं महिला, जूनियर व यूथ वर्गों में संपन्न होगी।

उज्जैन जिला पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष गोपाल यादव व सचिव प्रतीकसिंह तोमर ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में म.प्र. की टीम का चयन किया जाएगा जो जून 2024 में नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में सहभागिता करेगा। उक्त प्रतियोगिता में उज्जैन जिले की टीम के मैनेजर संदीपसिंह कुशवाह व कोच पंकज गुप्ता रहेंगे।

चयनित खिलाडिय़ों में आकाश यादव, अजय आंजना, रोहित डोडिया, गौरव डोडिया, योगेश पाटीदार, महेंद्र आंजना, प्रभात बिसेन, युवराज पंचोली, विकास राठौर, प्रवीण मकवाना, अल्ताफ पटेल, अदनान अंसारी, यावर अली, समर लोधी, चेतन चावड़ा, कमल रावत, अथर्व बक्षी, जीनेन्द्र संकत, वीरेन्द्र आंजना, कृष्णकांत चौहान, शिवम मंडोरिया व फरहीन देहलवी शामिल हैं।

सभी खिलाडिय़ों को संस्था के पदाधिकारी जितेन्द्रसिंह कुशवाह, संतोष विश्वकर्मा, देवेन्द्रसिंह कुशवाह, रवि मालवीय, रंजीत राव, महेश अजमेरी, चेतन श्रीवास ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Next Post

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया नमो नव-मतदाता सम्मेलन का आयोजन

Thu Jan 25 , 2024
प्रधानमंत्री वीसी के माध्यम से नव मतदाताओं से हुए रूबरू नागदा, अग्निपथ। भारतीय जनता युवा मोर्चा नागदा नगर मंडल द्वारा दिनांक 25 जनवरी को नव-मतदाता सम्मेलन का आयोजन सत्कार भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवम पितृ पुरुषों की चित्र पर माल्यार्पण कर एवं राष्ट्रीय गीत वंदे […]