8 के बाद फिर बदलेगा मौसम: रात के पारे में 10 डिग्री की बड़ी गिरावट

दिन के पारे में कोई विशेष अंतर नहीं आया

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन में मार्च के शुरुआती दिनों में ही तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। रविवार शाम को 12 किमी प्रति घंटे की र तार से हवा चली। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद 5 फरवरी से तीन दिन वेस्टर्न डिस्टर्बेस के सक्रिय होने से तापमान बढ़ेगा। इसके बाद फिर से इसमें गिरावट आना शुरू हो जायेगी।

शनिवार को दिन का तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद रविवार को सुबह से बादल छाए और धूप भी निकलती रही। दोपहर बाद तेज र तार से चली हवा ने मौसम में ठण्डक घोल दी। इस दौरान दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रात को भी ठण्डी हवा रही जिससे कंपकपी रही।

सोमवार सुबह भी मौसम ठण्डा था। बादल छाए हुए थे। आमतौर पर मार्च से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। इस बार बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि से मौसम पलट गया। मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार ने बताया कि बादलों की ऊंचाई 750 मीटर थी। मौसमी सिस्टम के कारण अरब सागर से नमी आ रही है। इसी वजह से बादल छाए थे। तेज हवा के कारण तापमान में गिरावट हुई। 15 मार्च के बाद उत्तर व उत्तर पश्चिमी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ेगा।

पारे में 10 डिग्री की बड़ी गिरावट

सोमवार को रात का तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। जोकि पिछली रात से 10 डिग्री कम रहा। पिछली रात का तापमान 18 डिग्री रिकार्ड किया गया था। हालांकि धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में स्थिरता रही। रविवार को तापमान गिरकर 27 डिग्री पर आ गया था। लेकिन सोमवार को इसमें कोई ाास गिरावट या वृद्धि दर्ज नहीं हुई। पारा 27.7 डिग्री पर सिमटा रहा।

8 के बाद फिर से ठंड

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय रहने से 8 फरवरी तक तो बादल छाये रहने के कारण ठंड का कोई प्रभाव नहीं दिखेगा। लेकिन इसके बाद फिर से मौसम खुलने का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान ठंड फिर से दस्तक दे सकती है। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने 15 मार्च से गर्मी की दस्तक का अलर्ट जारी कर दिया है।

Next Post

राहुल गांधी की न्याय यात्रा कल पहुंचेगी बदनावर

Mon Mar 4 , 2024
आमसभा के लिए 100 बाय 30 फीट लंबा एवं 8 फीट उंचा मंच तैयार बदनावर, अग्निपथ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा 6 मार्च को बदनावर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान बदनावर में गजानंद नगरी में आमसभा होगी। आमसभा स्थल पर 100 बाय 30 फीट का मंच बनाया जाएगा। 8 […]