नहाते वक्त बनाया वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ननदोई कर रहा था दुष्कर्म

महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज

नलखेड़ा, अग्निपथ। तहसील क्षेत्र के ग्राम पचलाना में एक महिला ने उसके ननदोई पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया है महिला का आरोप है कि उसके ननदोई द्वारा नहाते समय बनाए गए वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो वर्षों से दुष्कर्म कर रहा था महिला की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है।

थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम पचलाना में 40 वर्षीय महिला द्वारा बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई की 2 वर्ष पूर्व आरोपी घर आया और नहाते समय वीडियो मोबाइल में बना लेने की बात कहते हुए शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने महिला की इच्छा के विरुद्ध कई बार दुष्कर्म किया और किसी को इस बात की जानकारी देने पर पति को जान से खत्म कर देने की धमकी भी दी।

महिला ने रिपोर्ट में बताया गया कि 11 मार्च शाम 6 बजे पति खेत में लहसुन की फसल को पानी पिलाने गए थे। बच्चे अलग-अलग कमरों में सो रहे थे और घर का दरवाजा अटका था। तभी रात्रि 10 बजे आरोपी ननदोई दरवाजा खोलकर कमरे में आ गया और धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। तभी पति खेत से घर आ गए तो आरोपी पति को धक्का देखकर भाग गया।

महिला द्वारा अपने साथ हुई घटना की जानकारी पति को बताई गई उसके बाद महिला द्वारा पति व देवर के साथ पुलिस थाना नलखेड़ा में आकर रिपोर्ट दर्ज करवायी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी ननदोई के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 376, 376(2) एन 450 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया।

Next Post

किसान की लापरवाही से रूपयों से भरा जैकेट ले भागा चोर

Thu Mar 14 , 2024
सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार के साथ कैद हुआ बडऩगर, अग्निपथ। नगर के व्यस्ततम कोर्ट चौराहा पर दिन दहाड़े एक ट्रैक्टर पर रूपयों से भरा जैकेट लेकर चोर रफूचक्कर हो गया। जैकेट चोरी करते हुए उक्त चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। जो बाईक पर अपने साथी युवक के साथ […]