राघवी में पलटी ट्रेक्टर-ट्राली, एक की मौत, 14 घायल

जिला अस्पताल भर्ती लोगों को देखने पहुंचे कलेक्टर

उज्जैन, अग्निपथ। गमी के कार्यक्रम में शामिल होकर ट्रेक्टर-ट्राली से लौट रहा परिवार रास्ते में गाय को बचाने का प्रयास करते समय हादसे का शिकार हो गया। ट्रेक्टर-ट्राली सडक़ से उतारने के बाद पलटी खा गई थी। हादसे में एक महिला की मौत हुई है। 14 घायल हुए है। जिन्हे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

राघवी थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर को ग्राम खेड़ा खजूरिया मार्ग पर ट्रेक्टर-ट्राली पलटने से कुछ लोगों के दबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो चुके थे। जिन्होने ट्रेक्टर-ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा। ट्राली के नीचे दबी एक महिला की मौके पर मौत हो चुकी थी।

जानकारी जुटाने पर सामने आया कि मृतका बरजाबाई पति लाखन गुर्जर (40) निवासी ग्राम लसुडिया माकडोन है। घायल और मृतिका सब एक ही परिवार के है। 14 घायलों में महिलाएं अधिक है। वहीं 3 पुरूषों को गंभीर चोंट लगी है। जिन्हे परिजन उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर गये है। बताया जा रहा था कि सभी राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर में आयोजित गमी के कार्यक्रम (मौसर) में शामिल होने आये थे।

जहां से वापस मकाडोन लौट रहे थे। दुर्घटनास्थल मार्ग पर अचानक ट्रेक्टर-ट्राली के सामने दौड़ती हुई गाय के आने जाने पर उसे बचाने का प्रयास करते समय हादसा हुआ है।

राघवी पुलिस के अनुसार घायलों से घटना की जानकारी लेकर बयान दर्ज किये जाएगें, वहीं पता लगाया जाएगा कि ट्रेक्टर कौन चला रहा था। हादसे के बाद सभी घबराये हुए थे और चोंट लगने से कराह रहे थे। परिजन भी ठीक से कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं थे। राघवी में ट्रेक्टर-ट्राली पलटने और घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाए जाने की जानकारी मिलने में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंच गये थे।

वही शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता रवि राय भी अस्पताल पहुंचे थे। कलेक्टर ने घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से सभी का बेहतर उपचार करने की बात कहीं। डॉक्टरों का कहना था कि जिला अस्पताल में भर्ती 11 घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

कलेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचकर वहां वाहन दुर्घटना में घायल हुए उपचाररत लोगों का कुशलक्षेम जाना। साथ ही चिकित्सकों से मरीजों के उपचार की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने सभी लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश सिविल सर्जन डॉ.पीएन वर्मा को दिये। डॉ.वर्मा ने जानकारी दी कि अस्पताल में कुल 12 घायलों को उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई हैं।

Next Post

चैकिंग में दो युवकों के पास मिले 9 किलो चांदी के आभूषण

Wed Apr 3 , 2024
एफएसटी टीम ने पंचनामा बनाकर की जप्ती की कार्रवाई उज्जैन, अग्निपथ। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से आभूषण और नगदी लेकर सफर किये जाने पर निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया। प्रशासन और पुलिस की टीमे चैकिंग पाइंट लगाकर जांच कर रही है। बीती […]