एम आर -5 मार्ग पर तीन कारों के बीच हुई भिड़ंत

उज्जैन, अग्निपथ। एम आर -5 मार्ग पर बुधवार सुबह कट पाइंट पर एक के बाद एक तीन कारों के बीच भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ उक्त मार्ग से स्कूली बच्चों की आवाज आई बनी रहती है। कारों की भिड़ंत के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

बताया जा रहा है कि एम आर -5 मार्ग बाफना पार्क के सामने कट पाइंट बना हुआ है। जहां से प्रतिदिन सुबह के समय आसपास स्कूल जाने वाले बच्चों की आवाजाही बनी रहती है। बुधवार सुबह 7:30 के लगभग मार्ग पर देवास स्थित फैक्ट्री जाने वाले स्टाफ को लेने के लिए बस पहुंची थी। इस दौरान कट पाइंट से तेज रफ्तार में इको कार निकाली और सामने से आ रही कार से जा टकराई। दोनों कारों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

उसी दौरान एक अन्य कार भी तेजगति से आई और क्षतिग्रस्त कारो से टकरा गई। जिसमें बच्चे सवार थे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि कट पाइंट पर आए दिन हादसे होते रहते हैं लेकिन पुलिस विभाग द्वारा अब तक कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। मार्ग पर बने कट पाइंटो के बीच में खंबे लगा दिये जाए तो चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद हो सकती है।

आसपास की कालोनी में रहने वाले रोड़ क्रास करने के लिये इन कट पाइंटो का उपयोग करते है, जो दुर्घटना का कारण बनते जा रहे है। सुबह हुई कारों की भिड़ंत के बाद चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

पति से विवाद के बाद पत्नी ने दरवाजा बंदकर लगाई फांसी

उज्जैन, अग्निपथ। बीती रात शराबी पति से विवाद के बाद पत्नी ने दरवाजा बंदकर फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो बेटी देखने पहुंची। उसने खिडक़ी से झांका तो मां फंदे पर लटकी दिखाई दी। आसपास के लोगों ने दरवाजा तोडक़र फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी।

Ladki Fansiचिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि तिरूपतिधाम कालोनी में रहने वाली उमा पति धीरज जोशी (32) दो बच्चों की मां थी। बीती रात शराब के नशे में घर आये पति से उसका विवाद हुआ और उसने कमरे का दरवाजा बंदकर साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। बेटी त्रिशा ने उसे फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दरवाजा तोडक़र उमा को फंदे से नीचे उतारा। घटना के समय पति घर में मौजूद था।

बुधवार सुबह तराना से आये मायके पक्ष ने बताया कि उमा सिलाई का काम कर परिवार का पालन पोषण कर रही थी। पति काम धंधा नहीं करता था और नशा कर आये दिन विवाद करता था। भाई देवेन्द्र ने बताया कि उमा की बेटी त्रिशा ने बताया कि रात को पापा-मम्मी के बीच झगड़ा हुआ था। मायके पक्ष ने पति पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार उमा का एक बेटा भी है। जिसे कुछ दिनों पहले ही गुरूकुल में धार्मिक शिक्षा के लिये भेजा गया है। उमा ने 13 साल पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने मायके पक्ष के बयान दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

Next Post

राघवी में पलटी ट्रेक्टर-ट्राली, एक की मौत, 14 घायल

Wed Apr 3 , 2024
जिला अस्पताल भर्ती लोगों को देखने पहुंचे कलेक्टर उज्जैन, अग्निपथ। गमी के कार्यक्रम में शामिल होकर ट्रेक्टर-ट्राली से लौट रहा परिवार रास्ते में गाय को बचाने का प्रयास करते समय हादसे का शिकार हो गया। ट्रेक्टर-ट्राली सडक़ से उतारने के बाद पलटी खा गई थी। हादसे में एक महिला की […]