पेप्सिको के अलावा टॉमी हिलफिगर, फेना, सीपी पेंट्स, डीसीएम का भी उज्जैन में आगाज

उज्जैन, (अर्जुनसिंह चंदेल) अग्निपथ। अग्निपथ के सुधि पाठकों को पिछले अंक में हमने विक्रम नगर औद्योगिक क्षेत्र में पेप्सिको कंपनी के बारे में अवगत कराया था। अब आगे की सैर आपको करवाते हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक ही ब्रांड नाम पेप्सिको उज्जैन आ रहा है इसके साथ ही अमूल, सी.पी. पेन्टस, डी.सी.एम. फेना डिटर्जेन्ट पावडर, अबान बेवरेजज प्रायवेट लिमिटेड, टॉमी जैसी नामी गिरामी विश्व विख्यात कंपनियों का भी उज्जैन में आगाज हो रहा है।

चलिये सबसे पहले जानते हैं सी.पी. पेन्टस के बारे में जिसे कंसाई नेरोलैक पेन्टस लिमिटेड के नाम से जाना जाता है जो पहले गुडलास नेरोलैक पेंटस के नाम से पहचानी जाती थी। भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक पेन्ट और तीसरी सबसे बड़ी सजावटी पेंट बनाने वाली कंपनी है। यह कंपनी जापान के कंसई पेंट की सदस्य कंपनी है।

वर्ष 2015 के उपलब्ध आंकडों के मुताबिक भारतीय पेंट उद्योग में इसकी हिस्सेदारी लगभग 15 प्रतिशत की थी। सी.पी. पेन्टस कंपनी औद्योगिक पेंटस और पावडर के अलावा पावडर कोटिंग निर्माण करती है। सी.पी. कंपनी द्वारा निर्मित पेन्टस का उपयोग साइकिल, बसों की बॉडी कंटेनरों और फर्नीचर में किया जाता है। 1920 में स्थापित इस कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। हमारे शहर के विक्रम नगर औद्योगिक क्षेत्र में सी.पी. पेन्टस कंपनी का उत्पादन भी शुरू हो गया है।

चलिये आगे चलते हैं फेना डिटरजेंट पावडर बनाने वाली कंपनी भारत में एक जाना-माना नाम है। 1976 में स्थापित यह कंपनी फैब्रिक केयर, होम केयर, पर्सनल केयर का उत्पादन करती है 1976 में स्थापित इस कंपनी की भी औद्योगिक इकाई ने अपना उत्पादन शुरू कर दिया है जो कि हमारे शहर के लिये गौरव की बात है।

डी.सी.एम. द दिल्ली क्लॉथ एण्ड जनरल मिल्स के नाम से जाने जानी वाली यह कंपनी चीनी, शराब, कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन, ड्रग इंटर मीडिएटस, रेयान, टायर, शिपिंग कंटेनर एवं सूती धागों का निर्माण करती है। डी.सी.एम. की कोटा इकाई उर्वरक, विनाइल और सीमेंट का निर्माण करती है। वर्ष 1989 में स्थापित औद्योगिक इकाई आज देश का जाना माना नाम है इसकी भी इकाई निर्माणाधाीन है जो शीघ्र ही उत्पादन चालू करने वाली है।

अवान बेवरेजज विभिन्न प्रकार के फलों, सब्जियों के रस पेय पदार्थ और खाद्य उत्पादों का उत्पादन करने वाली विख्यात कंपनी भी उज्जैन आ चुकी है इसके प्रारंभ होने से फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों को काफी लाभ मिलेगा। टॉमी हिलफिगर- टॉमी हिलफिगर एक अमेरिकी ब्रांड है जो प्रीमियम कपड़े, जूते, सहायक उपकरण, सुगंध और बहुत कुछ पेश करता है। अनेक चीजों का निर्माण करने वाली टॉमी हिलफिगर के दुनिया भर में शोरूम है।

महिलाओं के अंतरंग वस्त्रों से लेकर सूटकेस, जूते, टोपी, इत्र तक का निर्माण करने वाली इस कंपनी की औद्योगिक इकाई भी विक्रम नगर औद्योगिक क्षेत्र में पूर्णता की ओर है जो शीघ्र ही अपना उत्पादन प्रारंभ कर देगी। अमूल- देश-विदेश में अपने दूध उत्पादों के लिये प्रसिद्ध अमूल ने अपनी औद्योगिक इकाई विक्रम नगर औद्योगिक क्षेत्र में प्रारंभ कर दी है। इसके अलावा सुधाकर पाईप, आशीर्वाद पाईप कंपनियों के अलावा फार्मास्यिुटिकल कंपनियों का भी आगाज उज्जैन की धरती पर हो चुका है जो शुभ संकेत है।

Next Post

क्षिप्रा विहार कालोनी में सूने मकान पर बदमाशों का धावा

Thu Apr 18 , 2024
लाखों के आभूषणों के साथ चोरी हुआ कीमती सामान उज्जैन, अग्निपथ। बीती रात बदमाशों ने क्षिप्रा विहार कालोनी में सूने मकान पर धावा बोला और ताला तोडक़र आभूषणों के साथ कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह परिवार के लौटने पर वारदात का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। […]
Tala toda