दौलतगंज होलसेल किराना मर्चेन्ट एसोसिएशन के चुनाव हुए, रोहरा तीसरी बार अध्यक्ष बने

उज्जैन, अग्निपथ। दौलतगंज होलसेल किराना मर्चेन्ट एसोसिएशन के चुनाव हुए। जिसमें अजय रोहरा लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बनें।

कोषाध्यक्ष दीपक मेड़तवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चेतन गुरनानी ने पूर्व अध्यक्ष अजय रोहरा का नाम प्रस्तावित किया। जिसका समर्थन नवनीत गुप्ता ने किया। तय समय में अन्य कोई नाम नहीं आने पर अजय रोहरा को तीन वर्षों के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव अधिकारी संजय अग्रवाल व सहायक अधिकारी जवाहर सनमुखानी थे। अध्यक्ष बनने के बाद रोहरा ने सचिव पद हेतु आशीष जैन व कोषाध्यक्ष पद हेतु दीपक मेड़तवाल को मनोनीत किया।

इस अवसर पर रवि नाटानी, नवीन कांकरिया, अर्जुन भीमवानी, सुरेश सनमुखानी, अभय जैन, सूरज सामधानी, ऋषभ जैन, गगन जैन, अरूण अग्रवाल, घनश्याम रोहरा, विजय अग्रवाल, हरि कुवाल, रमेश परवाल आदि उपस्थित थे।

ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते पदक

उज्जैन, अग्निपथ। मंदसौर में आयोजित 38वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उज्जैन जिले से 7 खिलाडिय़ों ने भाग लेकर सात पदक प्राप्त किये।

कोच पलक लालावत के अनुसर प्रतियोगिता में मिनी श्रेया केलकर ने कांस्य पदक, कैडेट सुहाना राठौर स्वर्ण पदक, जूनियर शुभ गहलोत कांस्य पदक, जूनियर प्रतीक गहलोत कांस्य पदक, सीनियर देव लालावत कांस्य पदक, सीनियर नीलेश केशवाल रजत पदक, सीनियर साहिल चावला ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। लायंस ताइक्वांडो अकादमी की सचिव कोच पलक लालावत ने खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

Next Post

बदमाश ने मामूली विवाद में युवक पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Sat May 4 , 2024
पुलिस ने जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज कर शुरू की तलाश उज्जैन, अग्निपथ। नानाखेड़ा बस स्टेंड पर शुक्रवार रात मामूली विवाद के बाद बदमाश ने एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने मामले में जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज कर बदमाश की […]