उज्जैन में रात का पारा 6.2 डिग्री उछला

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से पूरे देश में बारिश की स्थिति बनी

उज्जैन, अग्निपथ। रविवार को धूप की लुकाछिपी चलती रही। जिसके चलते दिन के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि एक के पीछे एक आ रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश की स्थिति बन रही है। उन्होंने उज्जैन संभाग में 8, 9 और 10 मई को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है।

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। दिन का पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया था। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही थी कि आगे चलकर हीट वेव चलेगी और तापमान में एक दो डिग्री की और वृद्धि हो सकती है। लेकिन रविवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेस के सक्रिय होने के चलते दिनभर बादलों की लुकाछिपी चलती रही।

जिसके चलते दिन के पारे में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात सबसे अधिक गर्म रही। सीजन की इसको सबसे अधिक गर्म रात कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। पारा 6.2 डिग्री की वृद्धि कर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।

8. 9 और 10 को बारिश की संभावना

उज्जैन के जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि ईरान की ओर से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस वजह से पूरे देश में 6 से लेकर 10 मई तक बारिश की संभावना है। हालांकि उन्होंने कहा कि उज्जैन संभाग में 8. 9 और 10 मई को हल्की बारिश की संभावना बन रही है। एक के पीछे एक आ रहे लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है।

Next Post

उज्जैन: 1483 वृद्ध और दिव्यांग मतदाता घर बैठे करेंगे मतदान

Sun May 5 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के 1483 पात्र 85 प्लस आयु के वृद्ध मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग 6 मई और 7 मई को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे के मध्य कराई जाएगी। 6 […]