पंचक्रोशी ड्यूटी में लापरवाही पर तीन शासकीय सेवकों को नोटिस

उज्जैन, अग्निपथ। पंचक्रोशी यात्रा के दौरान मौके पर ड्यूटी से नदारद कर्मचारियों को जिला पंचायत सीीईओ ने नोटिस दिया है।
जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना ने पंचक्रोशी यात्रा के आयोजन में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारी बाबूलाल सिंदल, जनपद पंचायत घट्टिया के सीईओ गुमानसिंह मुजाल्दे एवं जिला पंचायत के मनरेगा के जिला अंकेक्षक वीणा सक्सेना की ड्यूटी सहायक नोडल अधिकारी के रूप में उप पड़ाव कालियादेह महल पर लगाई जाकर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर करवाने के लिये निर्देशित किया था।

इस दौरान उनके वरिष्ठ कार्यालय के आदेश के माध्यम से सौंपे गये कत्र्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती गई। इस सम्बन्ध में उक्त तीनों शासकीय सेवक अपना स्पष्टीकरण जिला पंचायत सीईओ के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय-सीमा में उत्तर प्रस्तुत नहीं करने की दशा में एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी, जिसका उत्तरदायित्व स्वयं शासकीय सेवकों का रहेगा।

समाजसेवियों का किया सम्मान, पंचक्रोशी यात्रियों की सेवा की

उज्जैन, अग्निपथ। एको रुद्र नीम करौरी सामाजिक संस्था द्वारा समाजसेवियों का सम्मान किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी दुर्गा यादव द्वारा पंचक्रोशी यात्रियों को आंखों में गुलाब जल डालना, दवा गोली वितरण करना, इन सभी कार्यों को देखते हुए संस्था द्वारा सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रतिभा अग्निहोत्री द्वारा कड़ी, आइसक्रीम, अमूल की छाछ आदि वितरण किया गया।

पंचकोशी यात्रियों की हर साल संस्था द्वारा सेवा की जाती है। इस दौरान केपी यादव, मुकेश लश्करी, युवा सत्संग समिति के अध्यक्ष गोपाल बागरवाल, महाकाल भक्त महेंद्र कटियार, महेश सुनने आदि ने सेवाएं दी।

 

Next Post

छह दिन बाद 13 मई को उज्जैन में मतदान

Tue May 7 , 2024
कलेक्टर ने कहा -सभी मतदान केंद्रो पर पर्याप्त छांव, शीतल पेयजल, दिव्यांगों और वृद्धों के लिए व्हीलचेयर आदि व्यवस्थाएं बनायें उज्जैन, अग्निपथ। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आज प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के लिए 13 मई को होने वाले मतदान की तैयारियों की विस्तार […]