कांग्रेस 10 सीटें भी नहीं जीत सकती, उसमें दम ही नहीं है

डॉ. यादव

उज्जैन में वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा

उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर फिर निशाना साधा है। वे मतदान के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश चुनाव का ये चौथा चरण है। हमारी 29 लोकसभा सीटों का निर्वाचन संपन्न हो जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मप्र में कांग्रेस की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस में दम नहीं है। कांग्रेस के 10 सीटें जीतने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी 29 सीटें जीतने की बात क्यों नहीं करते। कांग्रेस में दम ही नहीं है।

सीएम यादव ने कहा कि पाकिस्तान के लोग कांग्रेस की तारीफ क्यों करते हैं, और कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की तारीफ से खुश भी क्यों होते हैं। पाकिस्तान ने जब-जब भी मौका पड़ा है, हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। ऐसे में कांग्रेस पाकिस्तान से रिश्ता बनाती है, तो कांग्रेस वापस उस दौर में ले जाना चाहती है। जब देश में आतंकवादी घटनाएं होती थीं, कभी मुंबई, कभी दिल्ली, कभी टिफिन, कभी साइकिल, सभी जगह बम फटते थे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि देश में प्रधानमत्री मोदी जी ने नेतृत्व देकर यह अभय कीर्ति स्थापित की है। वे हर तरह की स्थिति में देश का मनोबल बनाए रखते हैं। देश आज दुश्मनों से मुकाबला करने में सक्षम है। सुरक्षा के माहौल में भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया जो अपने देश के अंदर भी और बाहर के दुश्मनों से निपटने में सक्षम है।

मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि जनता भी इसे अप्रिशिएट करती है। सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, कांग्रेस ने हमेशा उनके प्रमाण मांगे थे और सेना को अपमानित किया था। जब चुनाव चल रहा है और हम यह प्रश्न करते हैं तो कांग्रेस बगले झांकती है। कांग्रेस को इसकी कीमत चुकाना पड़ेगी।

डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने पहली बार एक दल से राजीनामा करते हुए एक सीट पहले समाजवादी पार्टी को दी और वह एक तरह से 29 में से एक सीट छोड़ चुके थे। दूसरी सीट से उनका प्रत्याशी चला गया। वे 29 सीट भी लड़ नहीं पा रहे हैं, वह किस रिजल्ट की तरफ बढ़ रहे हैं दूसरी तरफ भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने कमर कसी है कि अबकी बार फिर मोदी सरकार, अब की बार 400 पार।

Next Post

सूरज की तपिश भी नहीं रोक सकी मतदान के मतवालों को

Mon May 13 , 2024
धार में 71 प्रतिशत से अधिक वोट डले धार, अग्निपथ। लोकसभा चुनाव सोमवार को मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का बटन दबाकर उनकी किस्मत को मशीन में बंद कर दिया। जिले में 71 प्रतिशत से ’यादा लोगों ने मतदान किया। सूरज की तेज तपिश के बावजूद लोगों में मतदान के […]