बारिश के कारण गिरा कच्चा मकान, परिवार के  6 लोग घायल

घायलों में गर्भवती महिला व बच्चा भी शामिल

देवास। लगातार बारिश के बीच सोमवार देर रात एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान में रह रहे परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए। गनीमत रही की इसमें कोई जनहानि नहीं हुई थी। घायलों में एक गर्भवती महिला और एक बच्चा भी शामिल हैं।

सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे शहर से 8 किलोमीटर दूर स्थित बीएनपी थानांर्गत ग्राम बिलावली में एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें कुल 6 लोग मलबे में दब गए थे। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है मकान क्षेत्र के सीताराम नामक व्यक्ति का है। कच्चा मकान होने के चलते भारी बारिश के दौरान गिर गया था। मकान गिरने की सूचना ग्रामीणों ने देवास नगर निगम को दी है। नगर निगम कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया था।

नगर निगम उपयंत्री जगदीश वर्मा ने बताया कि 6 लोग घायल हुए है। सभी सुरक्षित है। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि 6 लोगों को यहां लाया गया था जिनमें से 4 लोगों को प्राथमिक उपचार कर दिया है।

वहीं एक गर्भवती महिला व एक बच्चे को ज्यादा चोंटे है जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। जिला अस्पताल में उपचारत सीताराम ने बताया कि वह और उसका परिवार सब सो रहे थे तभी करीबन अलसुबह 4 बजे यह हादसा हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने हमें बाहर निकाला था।

ये हैं घायल

इस हादसे में सीताराम पिता हरिसिंह तंवर (43), कुंदन पिता सीताराम (14), कमलाबाई पति हरिसिंह (60), अभय पिता सीताराम (17), आरती पिता सीताराम (20) व राधाबाई पति सीताराम (35) घायल हुए थे। इसमें सीताराम व उनका पुत्र कुंदन अस्पताल में उपचारत है, वहीं घायल गर्भवती आरती को उपचार के लिए बीमा अस्पताल भेजा गया है।

Next Post

हथियार के साथ बैठकर लूट की योजना बनाते 5 बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा, 2 फरार

Tue Aug 3 , 2021
जावरा / रतलाम। हथियारों के साथ लूट की योजना बनाते पांच बदमाशों को रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके दो साथी मौके से फरार हो गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र थाना रतलाम प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर लगातार गश्त […]