तीन सत्रों में हुई संस्कार भारती की प्रांतीय साधारण सभा, पिपलोनिया को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया

sanskar bharti 14nov21

उज्जैन, अग्निपथ। संस्कार भारती मालवा प्रांत की षष्ठम साधारण सभा का आयोजन आनंद भवन वेद नगर में हुआ। सभा में इंदौर, देवास, धार, कुक्षी, झाबुआ, बडवाह, खाचरोद इत्यादी स्थानों के प्रतिनिधीयों ने भाग लिया।

जिला प्रचार प्रमुख जयंत तेलंग ने बताया कि सभा का आयोजन तीन सत्रों में किया गया। प्रमुख अतिथीयों में प्रकाश शास्त्री मालवा प्रांत संघचालक, प्रमोद प्रमोद झा संघटन मंत्री मध्य क्षेत्र, श्रीपाद जोशी मध्य क्षेत्र प्रमुख उपस्थित थे। जिनका स्वागत जिला अध्यक्ष उमेश भट्ट द्वारा किया गया।

द्वितीय सत्र में कोषाध्यक्ष सारंग लासूरकर द्वारा विगत वर्ष का आय व्यय पत्रक प्रस्तुत किया गया तथा आगामी वर्ष का बजेट प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन किया गया। इसी सत्र मे संघठन मंत्री प्रमोद झा उदबोधन दिया गया। सत्र का संचालन प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेन्द्र पिपलोनिया द्वारा किया गया।

तृतीय सत्र मे प्रांतीय महामंत्री संजय शर्मा ने उदबोधन दिया एवं सतीश दवे द्वारा आगामी कार्य योजना की जानकारी दी गयी। सभा में आगामी वर्ष हेतु पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया, जिसमें अध्यक्ष कल्पना झोकरकर इंदोर, कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र पीपलोनिया उज्जैन, महामंत्री संजय शर्मा उज्जैन, सह महामंत्री पराग भोसले धार, कोषाध्यक्ष भावना सालकडे इंदोर, उपाध्यक्ष दिनेश दिग्गज उज्जैन, उपाध्यक्ष सतीश दवे उज्जैन, उपाध्यक्ष विश्वास पुरकर इंदोर, उपाध्यक्ष प्रकाश पवार देवास, मंत्री संतोष व्यास उज्जैन, मंत्री अभिषेक व्यास उज्जैन, मंत्री मंजुषा जोहरी इंदोर, मातृशक्ति प्रमुख भारती मिश्रा को मनोनित किया गया है।

इसी प्रकार विधा प्रमुखों का भी मनोनयन किया गया जिसमें संगीत विधा प्रमुख.शोभा चौधरी इंदोर, गौतम काले इंदोर, नृत्य विधा प्रमुख सुचित्रा हरमलकर इंदोर, प्रफुल्ल गेहलोत देवास, नाट्य विधा प्रमुख सतीश मुंगरे इंदौर, दुर्गेश बाली उज्जैन, साहित्य विधा प्रमुख देव कृष्ण व्यास देवास, अनुप पांचाल उज्जैन, रांगोली विधा प्रमुख अभिषेक वर्मा, कुमारी कविता सिसोदिया देवास, पुरातत्व विभाग प्रमुख डॉक्टर रमण सोलंकी उज्जैन, रमेश सोनी देवास, चित्रकला विधा प्रमुख शोभा वैद्य इंदौर, अनुप श्रीवास्तव धार, लोककला विधा प्रमुख सुंदरलाल मालवीय उज्जैन, गजानन वारुडे ब्रह्मपूर इत्यादी।

सभा में उज्जैन जिला इकाई की ओर से दुर्गाशंकर सूर्यवंशी, दिलीप सामक, जयंत तेलंग, अर्चना आपटे तिवारी, रितेश पवार इत्यादी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष उमेश भट्ट द्वारा किया गया।

Next Post

प्रधानमंत्री करेंगे उज्जैन-फतेहाबाद रेल लाइन का लोकार्पण

Sun Nov 14 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में बैठकर वीडियो लिंक के माध्यम से करेंगे। उज्जैन फतेहाबाद रेल लाइन के लिए काफी संघर्ष हुआ है पूर्व सांसद डॉ चिंतामणि मालवीय, तात्कालिक लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन वर्तमान सांसद अनिल फिरोजिया ने काफी प्रयास करके बंद हो चुकी इस रेल लाइन को प्रारंभ […]