खबर का असर: झारडा उप मंडी में व्यापारी-किसान को तिलक लगाकर नीलामी कार्य प्रारंभ

झारडा उप मंडी में अधीनस्थों के साथ पहुंचे मंडी सचिव

झारडा, (स्वस्तिक चौधरी) अग्निपथ। लंबे अरसे से बंद पड़ी झारडा कृषि उपमंडी में आखिरकार खरीफ फसल की नीलामी शुरू हो गई है। इससे क्षेत्र के किसानों का फसल बेचने महिदपुर मंडी जाने में लगने वाला अतिरिक्त समय और धन भी बचेगा। हाल ही में महिदपुर मंडी सचिव अश्विन सिन्हा ने अधीनस्थों के साथ यहां पहुंचकर व्यापारियों व किसानों का तिलक कर उपज नीलामी की शुरुआत कराई।

अग्निपथ में प्रकाशित खबर
अग्निपथ में प्रकाशित खबर

दरअसल झारडा स्थित कृषि उपज उपमंडी लंबे समय से बंद पड़ी थी। यहां न तो मंडी प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी आते थे और न उपज निलामी हो रही थी। इस कारण क्षेत्र के किसान 17 किलोमीटर अतिरिक्त वाहन भाड़ा देकर अपनी उपज विक्रय हेतु महिदपुर जाने को मजबूर थे। जिसके कारण समय व धन दोनों का अपव्यय हो रहा था। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी व अधिकारियों की उदासीनता के चलते किसान अपनी फसल अन्य मण्डी या बाहरी व्यापारी को विक्रय करना मजबूरी हो चुका था। दैनिक अग्निपथ ने कृषि उपज उपमण्डी के बंद रहने से किसानों को हो रही समस्या को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।

इसके बाद मंडी प्रशासन ने इस ओर ध्यान दिया और मंडी प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा दो दिन तक उपमंडी प्रांगण की सफाई की गई। साथ ही नगर व ग्रामीण अंचल में झारड़ा उपमण्डी प्रारंभ होने की मुनादी पिटाई गई। मण्डी सचिव अश्विन सिन्हा अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ कृषि उपज उपमण्डी झारड़ा पहुंचे और व्यापारियों से मुलाकात की। इसके बाद मंडी कर्मचारियों अधिकारी की उपस्थित में मण्डी सचिव अश्विन सिन्हा ने पूजन अर्चन कर मंडी कार्यालय का शुभारंभ किया। वहीं किसानों व व्यापारिकों को मंगल तिलक पूष्पमाला पहनाकर साफा बांधकर श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

पहले दिन 800 बोरी सोयाबीन आवक

मंडी सचिव आश्विन सिन्हा ने बताया कि उपमंडी झारडा में नीलामी कार्य प्रारंभ हो गया है। किसान भाई झारडा मंडी में अपनी कृषि उपज मंडी झारड़ा प्रांगण में लाकर ही विक्रय कर उचित मूल्य, सही तोल व नगद भुगतान का लाभ प्राप्त करें। प्रथम दिवस शुभारंभ के अवसर पर लगभग 800 बोरी सोयाबीन की आवक हुई ऊंचे में भाव 5711 व न्यूनतम में 5250 रुपए प्रति क्विंटल रहा। इस अवसर पर मंडी सचिव आश्विन सिन्हा, हरिनारायण प्रजापति, उपमंडी प्रभारी मनोहरलाल विश्वकर्मा, जीतेन्द्र शर्मा, व्यापारी अशोक चौरडीया, विजय सोनी, नितिन सोनी, लोकेश जैन, दिनेश जैन, समेत हम्माल तुलावटीगण कृषकगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते बंद पड़ी झारडा की कृषि उपज उपमण्डी

Next Post

काश्यप विद्यापीठ के वार्षिकोत्सव में खूब चमके नन्हे सितारे

Sun Nov 20 , 2022
बदनावर, अग्निपथ। बदनावर स्थित काश्यप विद्यापीठ का 25वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह पूरा कार्यक्रम विशेष रूप से नारी सशक्तिकरण पर आधारित रहा। प्रत्येक कार्यक्रम शिक्षाप्रद रहा जिसे देख हर कोई विद्यालय परिवार और बच्चों की प्रशंसा करता नजर आया। विद्यालय की कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा […]