होली पर अफसरों ने भी लगाए ठुमके

सेल्यूट की जगह आईजी, एएसपी को लगाया गुलाल

उज्जैन,अग्निपथ। पुलिस विभाग ने गुरुवार को पुलिस सामुदायिक भवन में होली का पर्व मनाया। इस दौरान कुछ देर के लिए अनुशासन को छोड़ अधिकारी व मातहत एक साथ जमकर मस्ती की। यहां आईजी एसएसपी ढोल ताशे बजाते तो कलेक्टर,डीआईजी व निगमायुक्त अपना रुतबा छोड़ ठुमके लगाते नजर आए।

होली पर सतत ड्यूटी के कारण जिले की पुलिस दूसरे दिन होली मनाती है। इसी के चलते गुरुवार सुबह पुलिस विभाग ने डीआरपी लाईन स्थित पुलिस सामुदायिक भवन में होली का आयेाजन किया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को सेल्यूट करने की जगह गुलाल लगाया तो अफसरों ने उन्हें होली की बधाई दी।

इस मौके पर आईजी संतोषसिंह ने ढोल व एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने ताशा बजाया और पीटीएस एसपी प्रशांत चौबे,एएसपी आकाश भूरिया,अभिषेक आंनद, विनोद कुमार मीणा,इंद्रजीत बाकलीवाल, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, निगमायुक्त रोशनसिंह,महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी, एडीएम संतोष टैगोर,स्मार्ट सिटी के आशीष पाठक ने मातहतों के साथ जमकर डांस किया।

सुर ताल भी मिलाए

मस्ती के दौरान अधिकारियों ने गाने का शौक भी पूरा किया। एजी सुनो जी मेरा ना है लान, सात समुंदर पार में तेरे पीछे पीछे आ गई पर जमकर थिरके वहीं आईजी सिंह, एसएसपी शुक्ल, एएसपी भूरिया, बाकलवाल ने माईक पर रंग बरसे भीगे चूनर वाली रंग बरसे,खई के पान बनारस वाला, कजरारे कजरारे तेरे कारे कारे नैना गाए गए गाने पर भी जमकर झूमे।

ठंडाई से डरे

कार्यक्रम में मोज मस्ती के साथ स्वल्पहार का भी इंतजाम था। इस दौरान अधिकारियों के सामने ठंडाई आई तो वह भांग समझ पहले हिचके फिर सिर्फ ठंडाई की पुष्टी होने पर उसका सेवन किया। यहां महिला थाना टीआई रेखा वर्मा,एएसआई रेनूका मिश्रा व अन्य महिला कर्मियों ने भी होली खेलकर डांस किया।

पुराने दिन याद आए

होली के दिन पुलिस प्रशासन ड्यूटी पर तैनात रहते है। साल भर में यह पहला दिन है जब सारे पद श्रेणी से उन्मुक्त होकर त्योहार मनाते है,जिससे लगता है पुराने दिन लौट आए। इससे सभी के साथ भाई चारा बढ़ता है।

– कुमार पुरुषोत्तम,कलेक्टर

एक सप्ताह से पुलिसकर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे है। रिलेक्स होने के लिए होली का आयोजन किया यहां आपस में मिलकर साथ परंपरानुसार होली खेली। सभी को होली पर्व की बंधाई।

– संतोष सिंह,आईजी

रंगो का त्यौहार का जो आनंद मनाया औ इससे साथी अधिकारी व कर्मचारियों का एनर्जी लेवल फिर हाई हो गया। इससे आने वाले काम को चैलेंज की तरह पूरा करेंगे।

– अनिल सिंह कुशवाह, डीआईजी

जनता का अच्छी तरह से होली मनाना ही हमारा उत्सव है। विभाग में होली के दूसरे दिन होली मनाने की परंपरा है। इसलिए आरक्षक से अधिकारी तक अनौपचारिक तरीके से मिलकर होली मनाते है,जिससे आपस की बांडिंग मजबूत होता है।

-सत्येंद्र कुमार शुक्ल,एसएसपी

Next Post

1 हजार रु. पाने के लिए लोकसेवा केंद्रों पर भीड़

Thu Mar 9 , 2023
आय-मूल निवासी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं, फिर भी भीड़, सीमांकन-बंटाकन अटके उज्जैन, अग्निपथ। शिवराज सरकार ने 5 मार्च से लाड़ली बहना योजना लॉन्च कर दी है। इस स्कीम में पात्र विवाहित महिलाओं को सरकार 1 हजार रुपए महीना देगी। जून से राशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर भी हो जाएगी। […]