जैन ध्वज फहराकर हुई दिगंबर जैन महिला परिषद अवंति की शपथ विधि

वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वालों के साथ पूर्व अध्यक्षों का किया सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। महिला परिषद भारत देश में फैली परिषदों की समस्त शाखाओं में सर्वाधिक सदस्य एवं सर्वाधिक गतिविधि करने वाली संस्था बन गई है। वर्ष 2006 के स्थापना दिवस से आज तक सर्वश्रेष्ठ गतिविधियां करते हुए अपना नाम परिषद के नभ् पर स्थापित किया है।

उक्त विचार अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद अवंती उज्जैन के शपथ विधि समारोह में शपथ अधिकारी महिला परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष निर्मला गदिया इंदौर ने व्यक्त किये। शपथ विधि समारोह का प्रारंभ जैन ध्वज फहराकर किया गया ध्वजारोहण इंदु दोशी ने किया। पश्चात मंगलाचरण युक्ति जैन, सलोनी जैन, प्रवी जैन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने भी महिला परिषद अवंती की देश भक्ति के आयोजित कार्यक्रमों की प्रशंसा की। आपने कहा कि परिषद सामाजिक गतिविधियों के साथ राष्ट्र के प्रति भी समर्पित है। विशेष अतिथि आशा पाटनी थी। अतिथियों का स्वागत वीरबाला कासलीवाल, रचना जैन, रश्मि जैन, कवीता सोनी ने किया। दीप प्रज्वलन स्नेह लता सोगानी एवं सारिका जैन द्वारा किया गया। कलश स्थापना संतोष जैन ने किया। चित्र का अनावरण संगीता सोगानी ने किया।

जीनवाणी विराजमान जयमाला पाटनी, संतोष बडजात्या, शकुन कुंभराज, आशा सुमन जैन, शकुन सोनी, रानी पहाडियां, निर्मला, रचना सेठी ने की। इस अवसर पर वर्ष भर अच्छी गतिविधि करने वाले सदस्यों का सम्मान एवं पूर्व अध्यक्षों का सम्मान मोनिका सेठी एवं डॉ. मोनिका जैन द्वारा किया गया। वर्ष 2024 की नवीन अध्यक्ष प्रतिभा कासलीवाल, सचिव कविता लुहाडिया तथा कोषाध्यक्ष श्रुति बाडज़ात्या को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से केंद्रीय सचिव प्रभा जैन इंदौर ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर परिषद की सभी पूर्व अध्यक्ष उपस्थित थीं। विशेष रूप से वर्ष भर सेवा देने वाली निवृत्तमान अध्यक्ष एवं सचिव का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन नीता धवल एवं कविता मंगलम ने किया। कार्यक्रम में विशेष भूमिका सीता संभाग अध्यक्ष उषा कासलीवाल एवं सचिव मधु कोठारी की रही।

Next Post

सुंदरकांड में करंट लगने से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत

Fri Apr 12 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। बीती रात सुंदरकांड के दौरान हुई बारिश के चलते सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी कुर्सियों एकत्रित करने के लिये उठे और पांडाल के लिये लगाया गया लोहे का पाइप पकड़ा। जिसमें बारिश के चलते करंट आ गया था। झटका लगने पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी गिर पड़े। उन्हे जिला अस्पताल लाया गया। जहां […]
current death