मंदाकिनीपुरी ने जयपुर के महामंडलेश्वर को भी लगाई 9 लाख की चपत

महाकाल पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का प्रकरण, अस्पताल में भर्ती है धोखेबाज

उज्जैन, अग्निपथ। निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर रही मंदाकिनीपुरी द्वारा संत समाज के साथ की गई धोखाधड़ी की परते अब उजागर होने लगी है। शुक्रवार को महाकाल पुलिस ने जयपुर के महामंडलेश्वर की शिकायत पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। चार दिन पहले चिमनगंज पुलिस मंदाकिनीपुरी और अश्विन चौधरी के खिलाफ 420 का प्रकरण दर्ज कर चुकी थी।

महामंडलेश्वर के पद से हटाई गई मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी और अश्विन चौधरी के खिलाफ चार दिन पहले मंहत सुरेश्वरानंद ने महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर 7 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी करने का प्रकरण चिमनगंज थाने में दर्ज कराया था। अब मंदाकिनीपुरी और अश्विन चौधरी के खिलाफ महाकाल पुलिस ने जयपुर के महामंडलेश्वर नर्मदाशंकर की शिकायत पर 420 का प्रकरण दर्ज किया गया है।

महामंडलेश्वर नर्मदाशंकर ने बताया कि मंदाकिनीपुरी ने उन्हे फोन पर आचार्य महामंडलेश्वर बनाने का झांसा दिया था। मार्च 2023 में उन्होने रूपये लेने की शुरूआत की थी और सात माह में 9 लाख रूपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिये। उन्हे मंदाकिनीपुरी पर उज्जैन में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज होने की जानकारी लगी तो अपने साथ भी धोखाधड़ी का आभास हुआ और उज्जैन पहुंचकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्रपुरी महाराज को जानकारी दी।

उन्होने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा और मंदाकिनीपुरी को निरंजनी अखाड़े बाहर करने बात कहीं। महाकाल पुलिस ने बताया कि मंदाकिनीपुरी और उसके साथी अश्विन के खिलाफ दर्ज प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। जयपुर के महामंडलेश्वर ने ऑनलाइन ट्रांसफर किये रूपयों को रिकार्ड भी सौंपा है।

मंदाकिनीपुरी ने गटक लिया था फिनाइल

चिमनगंज थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज होने के बाद मंदाकिनीपुरी ने अपने आश्रम में फिनाइल गटक लिया था। जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया था। तीन दिनों से वह आईसीयू में भर्ती है। मंदाकिनीपुरी की धोखाधड़ी उजागर होने पर निरंजनी अखाड़े से उन्हे बाहर कर दिया गया था।

उसके बाद सामने आया था कि मंदाकिनीपुरी गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से करीबी संबंध होना बताकर महामंडलेश्वर सुमन भाई को राज्यपाल बनाने का लालच दे चुकी थी। एक महिला साध्वी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का करीबी बताकर गौ संवर्धन बोर्ड को अध्यक्ष बनाने का झांसा भी दे चुकी है।

Next Post

कार चालक ने पेड़ के नीचे बैठे वृद्ध को कुचला, मौत

Fri May 10 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। पेड़ के नीचे बैठे वृद्ध को कार चालक ने कुचल दिया, वृद्ध पहिये के नीचे दब गया, जिसे निकालकर लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि […]