जीएसटी ने व्यापार खत्म कर दिया, कांग्रेस के अभियान में सामने आई

व्यापारियों की पीड़ा- छोटे व्यापारी प्रदेश की भाजपा सरकार से परेशान, बड़ों को केंद्र ने बर्बादी की कगार पर ला दिया

उज्जैन, अग्निपथ। वार्ड 44ए 38 में घर चलो घर-घर चलो अभियान 23 फरवरी को शहीद पार्क से वंदेमातरम के साथ प्रारंभ हुआ। टॉवर चौक, माधवनगर थाना, एके बिल्डिंग होते हुए संपूर्ण फ्रीगंज क्षेत्र में अभियान चलाया गया। यहां व्यापारी वर्ग में भाजपा की केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी सामने आई।

व्यापारियों ने कहा जीएसटी के नाम पर केंद्र सरकार द्वारा की जा रही कर वसूली ने पूरे व्यापार को खत्म कर दिया है। टाटा कंपनी ने भाजपा सरकार की खुली छूट का फायदा उठाते हुए पूरी सडक़ें खराब कर दी है। सब्जी मंडी के छोटे व्यापारी ठेले वाले आदि बढ़ती महंगाई को लेकर नाराज नजर आए।

देवव्रत यादव ने बताया कि उज्जैन दक्षिण विधानसभा के वार्ड 22 से 8 फरवरी से प्रारंभ हुआ घर चलो, घर-घर चलो अभियान 23 फरवरी को शहीद पार्क पर राष्ट्रीय गीत के साथ समाप्त हुआ। इस दौरान शहर अध्यक्ष महेश सोनी, राजेन्द्र वशिष्ठ, अजीतसिंह ठाकुर, चेतन यादव, अशोक शर्मा, अरूण रोचवानी, अशोक उदयवाल, अंजू जाटवा, ओमप्रकाश लोट, मनीष गोमे, योगेश शर्मा, आत्माराम पटेल, भरत पोरवाल, कैलाश बिसेन, गब्बर कुवाल, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Next Post

नगर निगम में ठेकेदार ने चिपका दिए बाल मजदूर

Wed Feb 23 , 2022
खुलासा होने पर जवाब तलब एफआईआर की भी तैयारी उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली एक फर्म ने 3 नाबालिग श्रमिकों को भी नगर निगम की सेवा में चिपका दिया। जब तक ठेका रहा श्रमिक काम करते रहे, ठेका खत्म हुआ तो इन्होंने नगर निगम के […]
नगर निगम