सामाजिक नारी संगठन ने रांगोली प्रतियोगिता के 87 पुरस्कार वितरित किये

नागदा, अग्निपथ। दीपावली के पावन अवसर पर सामाजिक नारी संगठन द्वारा आयोजित रांगोली प्रतियोगिता पाल्या रोड पर आयोजित की गई जिसके विजेताओं को पुरूस्कार वितरण का कार्यक्रम दोप. 1 बजे नारायण मांगलिक परिसर में वितरीत किये गये। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सर्वब्राम्हण समाज संरक्षक गुलजारीलाल त्रिवेदी, वार्ड पार्षद अंतिम मावर, पूर्व पार्षद आशीष वोरा, पाल समाज के अध्यक्ष एव समाजसेवी रमेशचन्द्र पाल, अशोक कछावा थे।

सर्वप्रथम अतिथियों ने भगवान द्वारकाधीश पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। सभी अतिथियों ने दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी प्रतियोगियों को पुरूस्कार वितरण में प्रथम पुरूस्कार नेहा पांचाल, जिन्होने 2030 को नागदा विकास की कल्पना रांगोली में दर्शाया गया था। द्वितीय पुरूस्कार वैष्वणी जोशी को दिया, तृतीय पुरूस्कार रूपाली पोरवाल एवं राखी नामदेव को दिया, चतुर्थ पुरूस्कार टीना व नन्नी को मिला। इसी प्रकार समिति द्वारा 87 पुरूस्कार प्रतियोगियों को वितरीत किये गये।

इस अवसर पर सरोज मकवाना, सविता शर्मा, प्रेमलता परमार, आशा पोरवाल, माया कछावा, निशा पाल, राखी सेठिया, सीमा पांचाल, विद्या अग्रवाल, अन्नपूर्णा शर्मा, सीमा बिफोर, ममता पांचाल, मधु शर्मा, दिव्या सारस्वत, पुरूषोत्तम पुरोहित उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन पुरूषोत्तम सारस्वत ने किया एवं आभार संयोजक सीमा सारस्वत ने माना।

श्री बद्रीविशाल मंदिर में अन्नकूट महोत्सव में भगवान को 56 भोग लगाया गया

नागदा, अग्निपथ। श्री बद्रीविशाल मंदिर में सोमवार को अन्नकूट महोत्सव एवं पोरवाल समाज का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष साज सज्जा एवं भगवान का विशेष श्रृंगार हुवा व भगवान श्री बद्रीविशाल को 56 भोग लगाया गया। संध्या 5.30 बजे बद्रीविशाल भगवान की महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

पोरवाल समाज अध्यक्ष नन्दकिशोर पोरवाल ने सभी समाजबंधुओं को दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा समाजजनों ने भी एक दूसरे को पर्व की शुभकामना दी। साथ ही मंदिर में कार्य करने वाले कर्मचारियों को मंदिर समिति द्वारा पुरूस्कृत किया गया।

इस मौके पर पोरवाल समाज के समाजजन, मंदिर समिति के सदस्यगण, पोरवाल युवा संगठन, पोरवाल महिला मंडल, पोरवाल बहुमंडल, पोरवाल सखी मंडल, पोरवाल मित्र मंडल के सदस्यगण, महिलाएं व नगर के गणमान्यजन उपस्थित थे। यह जानकारी योगेन्द्र पोरवाल ने दी है।

Next Post

लक्ष्मी जी वहीं रूकती है जहां मर्यादा का बांध बना हो: महंत श्री रामनारायण जी

Mon Nov 13 , 2023
माता, पिता, गुरू और स्वामी की बातों को बिना विचारे ही शुभ समझकर मानना चाहिए देवास, अग्निपथ। भारत भूमि पवित्र और महान है। अनेकों पंथों और धर्मो की जननी भारत सदियों से विश्व को शांति का पाठ पढ़ाते आ रहा है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमने त्यौहारों के देश में […]