अभिव्यक्ति की थीम पर विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

द संस्कृति ग्लोबल स्कूल में वार्षिकोत्सव

बडऩगर, अग्निपथ। मैं एक अतिथि के नहीं एक अभिभावक के नाते कार्यक्रम में यहां आई हूं। कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक और विविधताओं के समावेश करके नन्हे मुन्ने बच्चो व सभी छात्र – छात्राओं द्वारा सराहनीय प्रस्तुतियां दी गई। बडऩगर तहसील के नागरिकों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में एक अच्छे विद्यालय की स्थापना के लिए सिसोदिया जी को साधुवाद।

यह बात तहसीलदार माला राय ने द संस्कृति ग्लोबल स्कूल पर आयोजित वार्षिकोत्सव अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा अभिव्यक्ति थीम पर रंगारंग व नाटकीय मंचन की प्रस्तुतियों उपरांत कही।

वहीं संस्था संचालक वीरेंद्रसिंह सिसोदिया ने कहा कि कम शुल्क में अच्छी शिक्षा और सारी गतिविधियां एक ही स्थान पर प्राप्त हो इसलिए इस संस्था की स्थापना यहां पर की हैं। बहुत जल्द रोबोटिक क्लासरूम भी बच्चों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। इस दौरान अनिता सिसौदिया, डॉ. लियाकत अली कापडिय़ा, डॉ नरेन्द्र सिंह राजावत, चंद्रभानसिंह चंदेल, डॉ. सुरुचि चंदेल, कृष्णराजसिंह सिसोदिया, तनुजा सिसौदिया उपस्थित थी।

धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कक्षा दूसरी के छात्र छात्राओ द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पश्चात् कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक के छात्र – छात्राओं द्वारा बूम बूम, बम बम भोले, रिबन, कपल डांस के साथ पेट्रियोटिक सॉंग, जंगल थीम पर प्रेम से हमे जीने दो, इट्स मैजिक, डिस्को थीम, राधा कृष्ण नृत्य, आर्क्रेस्टा, लाइव पेंटिंग, शिव तांडव नृत्य, मालवी, कृषक की समस्याओं, भारतीय सैनिकों की शहादत, मोबाइल उपयोगिता, स्वच्छ भारत पर नाटक मंचन किया गया।

वहीं आरंभ हो प्रचंड पर नृत्य और अंत में रामायण का मंचन किया गया। जिस पर सभी अभिभावक व आमंत्रित अतिथि भाव विभोर हो गए। अतिथि परिचय संस्था शिक्षिका पूजा पंड्या द्वारा दिया गया। अतिथियो का पुष्प माला से स्वागत संस्था प्राचार्या श्रीमती रिंकू श्रीवास्तव द्वारा किया गया। संचालन विद्यालय शिक्षिका मीनाक्षी सिसोदिया के मार्गदर्शन में विभिन्न कक्षाओं के छात्र – छात्राओं द्वारा किया गया आभार संस्था संचालक कृष्णराज सिंह सिसोदिया ने माना।

Next Post

महाकालेश्वर: 2023 के आखिरी दिन करीब 4 लाख लोग पहुंचे दर्शन के लिए

Sun Dec 31 , 2023
नये साल प्रशासन को करीब 10 लाख लोगों के आने की संभावना, दर्शन के इंतजाम किये 5 5 जनवरी तक नहीं होंगे शीघ्र दर्शन उज्जैन, अग्निपथ। नये साल पर श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए करीब 10 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। 31 दिसंबर की सुबह […]
mahakal darsahn vivad