सांसद फिरोजिया व पत्नी के पास हैं हथियार, विदेशी पिस्टल भी

शपथ पत्र में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा, 16 लाख का सोना 1 लाख की चांदी

उज्जैन, अग्निपथ। लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से दूसरी बार सांसद का चुनाव लडऩे वाले भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक है। फिरोजिया के पास 16 लाख से अधिक मूल्य का सोना और एक लाख से अधिक मूल्य की चांदी के जेवर है। उनके पास विदेशी पिस्टल जिसका मूल्य 3 लाख से अधिक और एक 315 बोर बंदूक 12 हजार रूपए मूल्य की है। हालांकि उनकी पत्नी के पास भी एक रिवाल्वर और एक बंदूक है।

अनिल फिरोजिया
अनिल फिरोजिया

लोकसभा चुनाव के लिए उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार भाजपा ने अनिल फिरोजिया को प्रत्याशी बनाया है। 22 अप्रैल को अनिल फिरोजिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र में प्रत्याशी फिरोजिया ने अपनी व पत्नी के नाम चल-अचल संपत्ति, बैंक में जमा राशि, बैंकों से लिए गए ऋण के साथ ही स्वंय व पत्नी के पास सोना-चांदी के जेवर की जानकारी भी दी है। पति-पत्नी के पास हथियार भी है। अनिल फिरोजिया ने 1990 में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 वी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। फिरोजिया के खिलाफ कोई भी अपराधिक प्रकरण नही है।

स्वयं के पास 1 करोड़ तो पत्नी के पास 2 करोड़ की अचल संपत्ति

भाजपा उम्मीदवार फिरोजिया द्वारा दिए गए शपथ पत्र में उनके नाम से अचल संपत्ति 1 करोड़ 10 लाख 86 हजार की दर्शाई है। जबकि पत्नी के नाम 2 करोड़ 46 लाख 58 हजार रूपए है। इसी तरह चल संपत्ति फिरोजिया के पास 1 करोड़ 50 लाख 33 हजार और पत्नी के नाम से 1 करोड़ 55 लाख 17 हजार रूपए की बताई है। फिरोजिया ने पत्नी के साथ साझेदारी में भूमि, भवन, भूखंड की जानकारी दी है, जिसका बाजार मूल्य एक करोड़ 62 लाख 98 हजार है। वहीं पत्नी के नाम की संपत्ति का बाजार मूल्य 2 करोड़ 87 लाख 98 हजार है।

बैंक व अन्य से करोड़ों का ऋण

अनिल फिरोजिया ने शपथ पत्र में उनकेे ऊपर विभिन्न बैंकों व अन्य से ऋण के रूप में एक करोड़ 32 लाख 52 हजार की देनदारी बताई है। वहीं उनकी पत्नी के नाम पर भी एक करोड़ 27 लाख 11 हजार रुपए की देनदारी विभिन्न बैंकों व अन्य पर है।

फिरोजिया से ज्यादा सोना-चांदी पत्नी के पास

फिरोजिया ने शपथ पत्र में दिए गए जेवरात की विवरणिका में स्वयं के पास सोने की चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट, कुल वजन 225 ग्राम सोना जिसका मूल्य 16 लाख 87 हजार 500 रूपए बताया है। वही 1 किलो 871 ग्राम चांदी मूल्य 1 लाख 55 हजार की बताई गई है। जबकि फिरोजिया की पत्नी के पास 800 ग्राम सोने के जेवर कुल मूल्य 60 लाख और 4 किलो चांदी के जेवर कुल मूल्य 3 लाख 30 हजार है।

पति-पत्नी दोनों के पास हथियार: अनिल फिरोजिया के पास एक 32 बोर पिस्टल जिसका मूल्य 3 लाख 96 हजार 800 रूपए और एक 315 बंदूक जिसका मूल्य 12 हजार 980 रुपए है। वहीं पत्नी के नाम से 32 बोर रिवाल्वर मूल्य 70 हजार रुपए और एक 12 बोर बंदूक मूल्य 15 हजार रुपए है।

बैंकों में करोड़ों जमा हाथ में डेढ़ लाख

भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के पास हाथ में नगदी 1 लाख 58 हजार रूपए की राशि है। जबकि विभिन्न बैंकों में एफडी, बीमा पॉलिसी, पोस्ट आफिस में जमा एक करोड़ 50 लाख 33 हजार रूपए है। वहीं उनकी पत्नी के नाम विभिन्न बैंकों में एक करोड़ 55 लाख 17 हजार रुपए की राशि जमा है।

Next Post

सांसद प्रत्याशी का 25 प्रतिशत युवा मतदाता तय करेंगे भविष्य

Mon Apr 22 , 2024
महिलाओं के बाद युवा वर्ग का वोट सबसे अधिक उज्जैन, अग्निपथ। 25 प्रतिशत के करीब युबा मतदाता सांसद उ मीदवार का भविष्य तय करेंगे। इनमें से इनमें से 43 हजार से ज्यादा मतदाता पहली बार वोट करने जा रहे हैं। उज्जैन-आलोट लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 72 हजार मतदाताओं में […]