व्यापारी की पत्नी ने बेटियों का गला घोंटकर फांसी लगाई

पत्नी ने बेटियों का गला घोंटकर फांसी लगाई

महिला, 6 साल की बेटी की मौत, ढाई साल की मासूम गंभीर

तराना, अग्निपथ। किराना व्यापारी की पत्नी ने 2 बेटियों का गला घोंटकर फांसी लगा ली। पत्नी और बड़ी बेटी की मौत हो गई, जबकि ढाई साल की बेटी की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार रात 9.30 बजे की है।

तराना में नाचन बोर चौराहे पर किराना व्यापारी सुनील परमार का मकान है। सुनील घर के पास अपनी किराने की दुकान पर थे। सामान समेटकर जब घर आए और पत्नी को खोजते हुए दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो होश उड़ गए। पत्नी गायत्री (28) पंखे से फांसी के फंदे लटकी थी। दोनों बेटियां हंसिका (6) और ढाई साल की प्रियांशी नीचे पड़ी थीं।

सुनील की सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों को तराना अस्पताल लेकर गईं। यहां डॉक्टर ने पत्नी और बड़ी बेटी को मृत घोषित कर दिया। ढाई साल की बच्ची को उज्जैन जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके से सुसाइड नोट मिला है जिसमें मर्जी से जान देने का उल्लेख है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में गायत्री के बीमार रहने की बात सामने आ रही है। उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है।

बेटी ने कभी शिकायत नहीं की

पुलिस को आशंका है कि गायत्री ने पहले हंसिका की गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद प्रियांशी का गला घोंटा। प्रियांशी को मृत समझकर उसने फांसी लगा ली। गायत्री के लालाखेड़ी निवासी पिता प्रभु लाल मालवीय ने बताया कि कभी भी बेटी ने शिकायत नहीं की कि परिवार में उसको कोई दुख तकलीफ है। हमेशा घर की तारीफ करती थी। सुनील परमार घर से सक्षम है। गायत्री ने क्च्र किया था और 1 साल पहले ही उसने डीएड कम्प्लीट किया।

आस-पड़ोस के लोग हैरान

सूचना मिलते ही सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण व्यापारी सुनील परमार के घर बाहर पहुंच गए। सभी हैरान हैं। सुनील परमार घर से सक्षम हैं। ऐसा क्यों हुआ, सभी के मन में यही सवाल है। सूचना मिलते ही सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण व्यापारी सुनील परमार के घर बाहर पहुंच गए। सभी हैरान हैं। सुनील परमार घर से सक्षम हैं। ऐसा क्यों हुआ, सभी के मन में यही सवाल है।

दो भाई का परिवार रहता है

मकान में सुनील के माता-पिता और छोटे भाई का परिवार रहता है। घटना के वक्त छोटा भाई, सुनील के साथ ही दुकान पर था। सास-ससुर घर के बाहर बैठे हुए थे। छोटे भाई की पत्नी अपने कमरे में बच्चों के साथ थी।

Next Post

स्नेह टीम ने फिर मिलाया गुमशुदा बौद्धिक दिव्यांग को परिवार से

Thu Sep 1 , 2022
पुलिस प्रशासन की सजगता से मात्र 12 घंटे में अभिभावकों का लगाया पता नागदा, अग्निपथ। नागदा लायंस ऑफ़ नागदा की स्थाई परियोजना और दिव्यान्गजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था के राष्ट्रीय पुरूस्कार से सम्मानित संस्था स्नेह की टीम ने एक बार पुन: दिव्यांगजनों की प्रति अपनी प्रतिबद्धता […]
बौद्धिक दिव्यांग