सर्दी के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट:  5 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, ओर भी नीचे जाने की संभावना

उज्जैन, अग्निपथ। दिसंबर अंत की कड़ाके की सर्दी की शुरूआत हो चुकी है। मौसम विभाग ने उज्जैन जिले के लिए अगले दो दिन का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही फसलों में पाला पडऩे की आशंका भी जताई है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात शहर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दो दिन में यह ओर भी नीचे जा सकता है।

रविवार-सोमवार की दरमियानी रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही है। उत्तर भारतीय क्षेत्र से बहकर आ रही ठंडी हवाओं की वजह से पिछले 48 घंटे में ही न्यूनतम तापमान में ही 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

शनिवार को शहर में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को यह गिरकर 6.8 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। रविवार सुबह न्यूनतम पारे में इस सीजन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार तडक़े न्यूनतम तापमान महज 5 डिग्री सेल्सियस ही रह गया। सोमवार शाम का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पाला पडऩे की आशंका

अधिक सर्दी की वजह से उपज के झुलस जाने की स्थिति को पाला पडऩा कहते है। मौसम विभाग ने उज्जैन जिले में पाला पडऩे की आशंका भी जताई है। अगले दो दिन में यदि न्यूनतम तापमान ओर भी नीचे गया तो फसलों को नुकसान पहुंचने की स्थिति बन जाएगी।

जिले में गेंहू के साथ ही आलू और लहसुन का भी अच्छा खासा रकबा है। लगातार दो दिनों से पड़ रही तेज ठंड की वजह से आलू की उपज को नुकसान हुआ है। तेज ठंड से उपज को बचाने के लिए किसानों ने अपनी उपज को पानी देना आरंभ कर दिया है।

Next Post

1500 की अभिषेक रसीद लो खुद जाकर करो जलाभिषेक

Mon Dec 20 , 2021
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पुरोहितों ने प्रतिबंधित दिनों में प्रोटोकॉल अभिषेक रसीद को लेकर खोला मोर्चा उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई व्यवस्था का विरोध होना शुरू हो गया है। पहले की व्यवस्थाओं को दरकिनार कर मंदिर प्रशासन द्वारा हाल ही में 1500 रुपए की प्रोटोकॉल दर्शन अभिषेक रसीद […]
Mahakal darshan