रात में गश्त कर रहे आरक्षक की तबीयत बिगड़ी, मौत

नलखेड़ा, अग्निपथ। शहर में रात्रि गश्त के दौरान नलखेड़़ा थाने में पदस्थ एक आरक्षक की तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। खास बात यह है कि इलाज कराने आरक्षक खुद ही बाइक पर अस्पताल पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाने में पदस्थ आरक्षक बाबूलाल वर्मा रोज की तरह शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चौक बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे। तभी रात 2 बजे के करीब उन्हें सीने में जलन होने लगी। इस पर साथी पुलिसकर्मी उनके लिए दवाई लेकर और दवाई दी कुछ देर बाद स्वयं बाबूलाल वर्मा ही अपनी बाइक से अपना उपचार कराने सिविल अस्पताल गए जहां उन्होंने डॉक्टर को फोन लगाकर उपचार के लिए बुलाया। डॉक्टर द्वारा वर्मा को इंजेक्शन लगाया ही जा रहा था उसके पूर्व ही बाबूलाल वर्मा की मृत्यु हो गई।

पुलिस थाने में दी आरक्षक वर्मा को श्रद्धांजलि

आरक्षक बाबूलाल वर्मा का शव सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस थाने में लाया गया। जहां थाना प्रभारी शशि उपाध्याय सहित पुलिसकर्मियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए उसके बाद वर्मा की पार्थिव देह छापीहेड़ा के समीप ग्राम रामनगर ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में एसडीओपी सुश्री पल्लवी शुक्ला, थाना प्रभारी शशि उपाध्याय सहित पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

पुलिस वेलफेयर निधि से दिया एक लाख रुपए का का चेक

आरक्षक बाबूलाल वर्मा के ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो जाने पर पुलिस वेलफेयर निधि से तत्काल एक लाख रुपए का चेक उनकी पत्नी को दिया गया।

Next Post

भाजपा मंडल अध्यक्ष से हजारों की लूट, मोबाइल और बाइक भी छिन ले गए बदमाश

Sat Apr 29 , 2023
गंधवानी के नेवरी खोदरी अवल्दा मार्ग पर हुई लूट, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी धार, अग्निपथ। बाइक सवार लूटेरों का आंतक एकबार फिर गंधवानी क्षेत्र में बढ गया हैं, शुक्रवार-शनिवार की रात्रि के समय जीराबाद मंडल के अध्यक्ष क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलकर ग्राम अवल्दा की और आ रहे […]