तेरस पर बाजार में हुई धन की बरसात, 10 करोड़ से अधिक का हुआ व्यापार

बाजारों में उमड़ी भीड़, दिनभर खरीदारी में व्यस्त रहे शहरवासी

शाजापुर, अग्निपथ। लंबे समय से जिस दिन का व्यापारी इंतजार कर रहे थे धनतेरस का वह दिन आ ही गया और इस दिन व्यापारियों के मनमाफिक व्यापार भी हुआ। यह तो पहला दिन था और पहला ही दिन व्यापारियों के मनमाफिक रहा। जिसके चलते आने वाले दिनों में भी ऐसे ही व्यापार की उम्मीद है।

शुक्रवार को बारस-तेरस एक दिन रही। जिसकेे चलते लोगो ने बाजार में निकलकर अपनी जरूरत की चीजों को मुहूर्त के हिसाब से खरीदा। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। व्यापारियों की माने तो पुष्य नक्षत्र पर जो उन्होंने उम्मीद जताई थी वह फीकी रही थी, जिसकी कमी धनतेरस पर पूर्ण हो गई। इस दिन रियल स्टेट सहित दो पहिया, चार पहिया वाहनों के अलावा लोगों ने प्रॉपर्टी में भी रुचि दिखाई। पूरे जिले में देर रात तक बाजार गुलजार रहे और करीब 10 करोड़ का कारोबार हुआ।

19 तक अवकाश, इसके बाद शुभ मुहूर्त में खुलेगी मंडी

दीपोत्सव के पहले दिन से कृषि उपज मंडी में खरीदी का कार्य थम गया और 19 नवंबर तक मंडी बंद रहेगी। मंडी के व्यापारियों ने बताया कि इस वर्ष भी धनतेरस से भाई दूज तक सब्जी, फल और अनाज की खरीदी नही की जाएगी जिसके कारण पूरे समय मंडी बंद रहेगी। इसके बाद तौल कांटे की पूजा कर मुहूर्त में मंडी में खरीदी का कार्य शुरू किया जाएगा। इस दिन मंडी में सबसे पहले जिस किसान की उपज तौली जाएगी उसे सम्मानित कर मंडी के कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।

तीन दिन बंपर ग्राहकी का दिन

इस बार शुक्रवार को आई धनतेरस ने व्यापारियों की मौज कर दी। जिसके चलते अब दीपोत्सव पर्व तक व्यापारी अच्छे व्यापार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। क्योंकि शुक्रवार को शहरवासियों ने जमकर खरीदारी की और बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। एक अनुमान के मुताबिक शहर में शुक्रवार को धनतेरस पर करीब 10 करोड़ का व्यापार का अनुमान है।

Next Post

2018 में बनी कांग्रेस सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ छलावा कर झूठे प्रमाण पत्र वितरित किए: सिंधिया

Fri Nov 10 , 2023
कायथा, अग्निपथ। प्रदेश में पिछली बार बनी 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर अन्नदाता किसानों के साथ छलावा किया। ऐसे छल करने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं इसलिए मैंने सरकार को गिराया। यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने […]