जिला अस्पताल के मरीजों की समस्या का अब होगा निवारण

Ujjain District Hospital

अस्पताल प्रशासन ने बनाई 11 सदस्यीय शिकायत निवारण समिति

उज्जैन, अग्निपथ। जिला अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार को एक शिकायत निवारण समिति (न्याय) बनाई है। जो कि मरीजों की समस्या और शिकायतों का निवारण करेगी। समिति ने अपने स्वविवेक से निर्णय लेकर इस प्रकार की व्यवस्था को लागू किया है। ताकि मरीजों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।

जिला अस्पताल के आरएमओ जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर पीएन वर्मा और अन्य डाक्टरों द्वारा निर्णय लेकर एक शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। जिसमें अध्यक्ष सिविल सर्जन डॉक्टर पीएन वर्मा, उपाध्यक्ष आरएमओ डॉ जितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष आरएमओ चरक अस्पताल डॉ निधि जैन होंगे।

सदस्य नोडल अधिकारी क्वालिटी डॉक्टर संगीता पलसानिया, सदस्य पैथोलॉजिस्ट डॉ एसएन भीलवार, सदस्य सर्जिकल विशेषज्ञ डॉक्टर वायके व्यास, सदस्य स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेणु दुबे, सदस्य सहायक अस्पताल प्रबंधक वर्षा चौहान, सदस्य नर्सिंग अध्यक्षहेमलता यादव, सदस्य मेट्रन चरक भवन श्रीमती मोनिका प्रसाद और सदस्य डाइटिशियन केसर सिंह परमार होंगे।

आरएमओ शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल और चरक भवन सहित माधव नगर अस्पताल में फ्लेक्स और बोर्ड लगा दिए गए हैं। ताकि मरीजों को शिकायत या समस्या के निदान करवाने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी सामने नहीं आए। संबंधित व्यक्ति की शिकायत पहुंचती है तो उसके निवारण का प्रयास किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने यह नई व्यवस्था अस्पताल की व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के लिए लागू की है। जनवरी अथवा मार्च में क्वालिटी कंट्रोल की टीम दिल्ली से आएगी जिसमें अस्पताल को पहले से अधिक नंबर लाने के प्रयास स्वरूप इस प्रकार की व्यवस्था को लागू किया गया है।

Next Post

नया भाव: पहले दिन 100 ग्राम और 1 किलो लड्डू प्रसाद पैकेट काउंटरों से रहे नदारद

Thu Dec 23 , 2021
महाकालेश्वर मंदिर में 300 रुपए किलो लड्डू प्रसाद का विक्रय शुरू उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर में लड्डू प्रसाद गुरुवार से नए भाव 300 रुपए किलो में बिका। हालांकि इसकी बिक्री पर कोई असर तो नहीं हुआ लेकिन छोटा 100 ग्राम का लड्डू प्रसाद पैकेट और 1 किलो का पैकेट उपलब्ध […]