पंजाब के मुख्यमंत्री देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

BJP VD Sharma mahakal Darshan 060422

प्रधानमंत्री की जान की हिफाजत के लिए महाकाल में महामृत्युंजय जाप शुरू

उज्जैन, अग्निपथ। बुधवार को प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में हुई चूक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने महाकाल मंदिर में गुरुवार को महामृत्यंजय जाप करवाया। मंदिर के मुख्य पुजारी के साथ 101 पंडितों ने इस जाप का शुभारंभ किया, जिसमं श्री शर्मा भी शामिल हुए। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसौदिया भी उनके साथ मौजूद थे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की लम्बी उम्र की कामना को लेकर जाप शुरू किया गया है।

मीडिया से चर्चा में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा – देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री की सुरक्षा में योजनाबद्द तरीके से कांग्रेस नेतृत्व के इशारे पर षड्यंत्र रचा गया है। बाबा महाकाल के आशीर्वाद ने इस षड्यंत्र को विफल कर दिया। बाबा महाकाल से प्रधानमंत्री की लम्बी उम्र की प्रार्थना की गई है। पूरे प्रदेश मे पूजन किया जा रहा है। केप्टन अमरेन्द्र सिंह ने पहले ही कांग्रेस नेता सिद्धू को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पंजाब के मुख्यमंत्री को देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया।

101 पंडित कर रहे महामृत्युंजय जाप

Modi mahakal Jaap 060122
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय जाप का अनुष्ठान में शामिल भाजपा नेता।

श्री शर्मा ने महाकाल मंदिर के गणपति मंडपम में महामृत्यंजय जाप का संकल्प लिया और प्रधानमंत्री की लम्बी उम्र की कामना की गई। इसके बाद महाकाल मंदिर प्रांगण में स्थित यज्ञशाला में 101 पंडितों द्वारा जप शुरू किया गया। यहां मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग पर विशेष अभिषेक किया गया। यह पूजन मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के द्वारा शुरू किया गया। यहां बता दें कि महामृत्यंजय जाप लम्बी उम्र की कामना को लेकर किया जाता है।

विस्तारकों का कार्य महत्वपूर्ण

भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है। जिस शिखर पर भाजपा आज पहुंची है वह स्थिति दशकों तक बनी रहे, इसके लिए पूर्णकालिक विस्तारकों की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है। वास्तव में यह योजना संगठन के विस्तार के लिए, संगठन की मजबूती के लिए है। मध्यप्रदेश में 65000 बूथों पर पर इस योजना के तहत कार्य होगा और प्रदेश में भाजपा पुन: इतिहास बनाने का काम करेगी।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने उज्जैन के विक्रम कीर्ति मंदिर में आयोजित चार जिलों की कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कही। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव , सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुरसिंह चौहान, चिंतामणि मालवीय, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, जगदीश अग्रवाल उपस्थित थे । कार्यशाला का संचालन कार्यक्रम प्रभारी विशाल राजोरिया ने किया। आभार ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला ने माना।

महाकाल में महामृत्यंजुय जाप की सिद्धि जल्द

पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया कि इस मंत्र का उल्लेख शिवपुराण, ऋगवेद से लेकर यजुर्वेद तक में मिलता है। भगवान शिव की स्तुति के लिए महामृत्यंजय मंत्र का उपयोग किया जाता है। यह मंत्र भगवान शिव को अति प्रिय है। रूद्राक्ष की माला से इस मंत्र का जाप करने पर शिव जल्छी प्रसन्न होते हैं। रोज रूदा्रक्ष की माला से इस मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का डर दूर होता है। साथ ही कुंडली के दूसरे दोष भी दूर होते हैं। महाकाल मंदिर में इस मंत्र का जाप करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग अकेला दक्षिणामुखी ज्योतिर्लिंग है। इसलिए महामृत्युंजय मंत्र की सिद्धि जल्द प्राप्त होती है।

Next Post

तराना में दबंगई: मकान नहीं बेचा तो किसान परिवार को आधे घंटे पीटते रहे

Thu Jan 6 , 2022
कट्टे के दम पर साईन करवाया अनुबंध, मामूली धाराओं में केस दर्ज उज्जैन, अग्निपथ। तराना में देर रात दबंगों ने मकान का सौदा नहीं करने पर किसान के घर पर हमला कर दिया। आधे घंटे तक पूरे परिवार को बेरहमी से पीटने के बाद हमलावर कट्टे के दम पर अनुबंध […]
Tarana marpeet 050122