उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक चुनाव: विकास पैनल की एकतरफा जीत

Parspar bank ujjain vijay julus copy

रात में विजय जुलूस के रूप बैंक परिसर तक पहुंचे नवनिर्वाचित संचालक मंडल सदस्य।

सभी 12 उम्मीदवार जीते

पूर्व अध्यक्ष चंदेल सर्वाधिक मतों से विजयी

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक के रविवार को हुए कार्यकारिणी चुनाव में विकास पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज की। पैनल के सभी 12 प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर प्रतिद्वंद्वी पं. दीनदयाल उपाध्याय पैनल को करारी शिकस्त दी। देर शाम तक चली मतगणना के बाद आए परिणाम के मुताबिक पूर्व अध्यक्ष अनिलसिंह चंदेल को सर्वाधिक 1704 मत हासिल हुए हैं।

काफी विवादों के बाद कोर्ट के हस्तक्षेप से हुए चुनाव में रविवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक के हजारों सदस्यों ने मतदान किया। इसके बाद आए चुनाव परिणाम में सदस्यों ने एक बार फिर विकास पैनल पर विश्वास जताते हुए पूरी पैनल को ही फिर बैंक की बागडोर सौंप दी है। मतदाताओं ने तीन वर्ग के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्रों के माध्यम से अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को वोट दिए।

विजेताओं को मिले मत

प्रत्याशीप्राप्त मत
सामान्य वर्ग
अनिलसिंह चंदेल1704
आशीष बालकृष्ण उपाध्याय 1633
अजयशंकर जोशी1555
हरदयालसिंह ठाकुर1536
श्रीराम सांखला1471
राजेश गुप्ता1457
राजेश शास्त्री1429
सत्यनारायण शर्मा1388
पुरुषोत्तम बागोलिया1348
महिला वर्ग
गीता रामी1618
निशा त्रिपाठी1588
अजा वर्ग
मोतीलाल निर्मल1559
Parspar bank chunav
चुनाव परिणाम आने के बाद जीत की खुशी का इजहार करते विकास पैनल के सदस्य।

Next Post

<span>शहीद अरुण शर्मा की शहादत को नमन:</span> भारत मां के सपूत को नम आंखों से दी विदाई

Mon Apr 18 , 2022
शहीद अरुण शर्मा को अंतिम सेल्यूट देते आगर के पुलिस अधीक्षक। नलखेड़ा/कानड़, अग्निपथ। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए आगर मालवा जिले के कानड़ की माटी के लाल अरुण शर्मा को सोमवार को हजारों की संख्या में नागरिकों ने शामिल होकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सारंगपुर रोड […]
Nalkheda Kanad shaheed agar sp salute 18 04 22