जर्जर मकान की दीवार गिरने से तीन की मौत, एक गंभीर घायल

धार जिले के कुक्षी में निर्माणाधीन मकान के पास हादसा

धार, अग्निपथ। जिले के कुक्षी शहर के कचहरी चौक स्थित एक जर्जर मकान की दीवार गिरने से तीन लोगो की मौत हो गई है। हादसे में एक युवक गंभीर घायल है। हादसा एक निर्माणाधीन मकान के पास जर्जर मकान की दीवार गिरने से हुआ है।

कुक्षी के कचहरी चौक स्थित निर्माणाधीन मकान के पास स्थित जर्जर मकान की दीवार शुक्रवार दोपहर 4.30 बजे भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे में 4 लोग दब गए। मलबे में दबने से गोविंद पिता कालू ग्राम खेडली उम्र 32 वर्ष, रूप सिंह पिता दरियाव सिंह ग्राम प्लासी उम्र 35 वर्ष, राकेश पिता नारायण ग्राम प्लासी की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल चैन सिंह पिता भेरू सिंह बामनीया ग्राम अमलाल को बडवानी रैफर किया गया है।

मकान की दीवार गिरने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया। घटनास्थल एसडीओपी बीलवाल सिंह बल के साथ पहुच। तहसीलदार और नगर परिषद की टीम ने लोगो की मदद से दबे हुए लोगों को निकाला गया जिन्हें एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल तक ले जाया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ट्वीट

कुक्षी की घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होने हादसे पर दुख जताते हुए सरकार से पीडितो की हर संभव मदद करने की बात कही है।

Next Post

ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर दो पक्षों में चाकू चले, तीन घायल

Fri Sep 30 , 2022
बेरछा, अग्निपथ। उज्जैन-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने की बात पर गुरुवार देर शाम दो पक्षों में विवाद के बीच चाकूबाजी हुई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस के फरियादी सोनू मीणा ट्रेन में उज्जैन से बेरछा आ रहा था। सीट पर बैठने को लेकर सोहन जादौन निवासी […]